SGX Nifty से आज भारतीय बाजार के बढ़त के साथ खुलने को संकेत मिल रहे हैं। SGX Nifty करीब 40 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। वहीं कल के कारोबार की बात करें तो Sensex कल 519 अंक गिरकर 61145 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 148 अंक टूट कर 18160 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था। नीचे की तरफ 18250 पर स्थित पिछले महीने का इमीडिएट सपोर्ट (10-डे ईएमए) भी टूटता दिखा था। अब आज के लिए मार्केट सेटअप कैसा है, बाजार और इंडेक्स में कहां दिख रहे हैं कमाई के मौके? आइए इस पर जानतें हैं सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल की राय।
