ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। US FURUTES में भी हल्की मजबूती है। हालांकि FED मिनट्स रिलीज से पहले कल अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे। कल के कारोबार में DOW में 45 और NASDAQ में 121 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। S&P 15 अंक गिरकर 3950 पर बंद हुआ था। ट्रेडर्स को US फेड मिनट्स का इंतजार है। ऐसे में आज भारतीय बाजार की कैसी रह सकती है चाल। निफ्टी-निफ्टी बैंक में कहां हो सकती है कमाई,? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
निफ्टी पर क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन- 18213-18248 पर और बड़ा रजिस्टेंस जोन 18283-18310 पर है। इसका पहला बेस जोन- 18109-18071 पर और दूसरा बड़ा बेस जोन- 18013-17961 पर है। कल 18244-191 के नीचे बेचने की रणनीति अच्छी रही। 18139 का पहला लक्ष्य हासिल भी हुआ। FIIs कैश में बिकवाली कर रहे हैं, इंडेक्स में लॉन्ग सौदे काट रहे हैं, टोन निगेटिव हुई है। 18300 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। आज 18310 के ऊपर ही शॉर्ट कवरिंग होगी। निफ्टी पर 18071 (20 DEMA) का स्तर अभी बाकी है। 18071-18013-17961 पर एक अच्छा, फायदेमंद लॉन्ग बन सकता है। 18213-18248 के नीचे कमजोरी रहेगी वहीं, निफ्टी के 18248 के ऊपर जाने पर मजबूती आएगी। 18310 के ऊपर ही मजबूती और तेजी आएगी।
बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन- 42477-42577 नजर आ रहा है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन- 42690-42790/42940 है। इसका पहला बेस जोन- 42136-41981 है। वहीं, बड़ा बेस जोन- 41879-41618 पर दिख रहा है। कल 42210 के स्तर पर खरीदने की रणनीति ने काम किया था।
42500 पर कॉल राइटर्स अब भी हावी है। इस पर 34.20 लाख OI हैं। पुट राइटर्स का भरोसा कम हुआ है। 42000 पर बड़ी पुट राइटिंग देखने को मिली है। इसमें 21.66 लाख OI है। पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें, 42400-500 पर निकलें। 42577 के ऊपर जानें पर निफ्टी बैंक में बड़ी तेजी होगी। 41879 के ऊपर ही शॉर्ट की सोचें ये लेवल टूटा तो 41618 भी संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।