Market Technicals : निफ्टी 27000 की तरफ बढ़ने को तैयार, आगे इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई
Market Technicals : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए MOFSL के चंदन तापड़िया ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पिछले दो तीन वीक में जो मोमेंटम बना था वह कंटिन्यू रहे। मार्केट की बात करें तो छले दो वीक में इंडेक्स में काफी शानदार रिकवरी देखने को मिली। सबसे अच्छी बात है कि मार्केट अपने सपोर्ट से टर्न हुआ
Market Technicals : चंदन तापड़िया ने कहा कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 24400 पर बड़ा सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है कोई भी 100-200 पॉइंट की गिरावट में खरीदारी करना चाहिए
Market Technicals : सोमवार, 9 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। दोपहर करीब 1 बजे सेंसेक्स 203 अंक यानी 0.25% गिरकर 80,797 पर और निफ्टी 61 अंक यानी 0.24% फिसलकर 24,926 पर दिख रहा था। टेलीकॉम और IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। BSE टेलीकॉम इंडेक्स 2.12% और IT इंडेक्स 1.79% नीचे गिरे हैं। वहीं, हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.04% और BANKEX में 0.70% की तेजी आई है। ब्रॉडर मार्केट की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। हालांकि मिडकैप 0.06% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14% गिरा है। मार्केट ब्रेथ निगेटिव है। यहां 1,626 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2,308 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया VIX 4.45% गिरकर 17.61 पर आ गया है। सेंसेक्स में SBI, ट्रेंट और HDFC बैंक सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में हैं।
मार्केट टेक्निकल्स
ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए MOFSL के चंदन तापड़िया ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पिछले दो तीन वीक में जो मोमेंटम बना था वह कंटिन्यू रहे। मार्केट की बात करें तो छले दो वीक में इंडेक्स में काफी शानदार रिकवरी देखने को मिली। सबसे अच्छी बात है कि मार्केट अपने सपोर्ट से टर्न हुआ। वीकली चार्ट की बात करें तो एग्जैक्टली 200 वीकली एक्सपोनशियल मूविंग एवरेज को निफ्टी ने बेस बनाया। उसके बाद से इसमें हार्ट टॉप, हायर बॉटम सीक्वेंस बनते नजर आ रहे हैं। अगर बाजार के टेक्निकल्स और फंडामेंटल्स को कंबाइन करें तो इसकी वैल्यू जस्टिफाई हो रही है। जैसे ही इंटरनेशनल मार्केट थोड़ी सा स्टेबल हुआ मार्केट में वापस एक बुलिश मोमेंटम बन गया।
बाजार के लिए अगले दो-तीन महीने पॉजिटिव रहने की उम्मीद
चंदन तापड़िया की राय है कि इस समय बाजार में तीन-चार चीजें को ध्यान में रखना रूरी है जो एक नई रैली को शुरू कर सकते हैं। इसमें से पहला है क्रूड। इसमें स्टेबिलिटी देखने को मिल रही है। बॉन्ड यील्ड भी थोड़ा संभल रही है। एफआई भी भारतीय बाजार में वापस आ रहे हैं। ऐसे में लग रहा है कि पिछले 2-3 हफ्तों से चल रही रिकवरी आगे बढ़ सकती है। थोड़ा बहुत स्विंग या ऊपर नीचे हो सकता है। लेकिन ओवरऑल नजरिया यह है कि जब तक निफ्टी 24400 का लेवल बचाए रखेगा, इसमें 25,500 से लेकर 26,000 यानी ऑल टाइम हाई लगाने की संभावना कायम रहेगी। बाजार के लिए अगले दो-तीन महीने पॉजिटिव रहने की उम्मीद है।
गिरावट में खरीदारी की रणनीति करेगी काम
बाजार के लिए एक और अच्छी बात यह है कि इस मार्केट जिस सेक्टर में रिलेटिव आउट परफॉर्मेंस और स्ट्रेंथ है उनमें मोमेंटम मजबूत है। जैसे कि सेलेक्टिव फार्मा की बात करें, कैपिटल मार्केट थीम की बात करें, सेलेक्टिव इंजीनियरिंग या बैंकिंग काउंटर की बात करें तो यहां पर मार्केट ग्रोथ को रिवॉर्ड कर रहा है। इनमें मोमेंटम इंटैक्ट है। ऐसे में कोई भी छोटा-मोटा डिक्लाइन आता है तो खरीदारी की सलाह रहेगी।
निफ्टी टेक्निकल व्यू
चंदन तापड़िया ने कहा कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 24400 पर बड़ा सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है कोई भी 100-200 पॉइंट की गिरावट में खरीदारी करना चाहिए। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25500-26000 तक जा सकता है। पोजीशनल नजरिए से देखें तो अगले 3 से 6 महीने में निफ्टी में 26000 से 27000 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
चंदन तापड़िया की पसंदीदा थीम और शेयर
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए चंदन तापड़िया ने कहा कि ये बाजार पूरा थीमैटिक रहेगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है क्योंकि एफआई का जो इंडेक्स का लॉन्ग शॉर्ट रेशियो था वो 8% से अभी 25% के आसपास आ चुका है। लेकिन अगर ओवरऑल 5-6 सेक्टर की बात करें तो सबसे पहला फोकस कैपिटल मार्केट पर रहेगा। कैपिटल मार्केट में भी चार सेगमेंट है। इसमें डिपॉजिटरी, मार्केट एक्सचेंज इंफ्रा, एएमसी और ब्रोकिंग फर्म्स शामिल हैं। इन चारों सेगमेंट पर पॉजिटिव नजरिया है। लेकिन इनमें भी ब्रोकिंग, एएमसी और एक्सचेंज रिलेटेड थीम पर ज्यादा पॉजिटिव व्यू है।
एक्सचेंज स्टॉक्स की बात करें तो बीएसई पर लगातार खरीदारी की सलाह रही है। पिछले 4 महीने में इसमें 4400 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक का करेक्शन देखा गया। उसके बाद हायर टॉप, हायर बॉटम बने हैं। टेक्निकली शॉर्ट टर्म टाइम फ्रेम पर देख तो एक इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर भी बना था। अब बीएसई में एक बड़ा मूव है। पहले 3000 रुपए पर बड़ा सपोर्ट था। लेकिन अब यह सपोर्ट ऊपर की ओर शिफ्ट होकर के लगभग 3500 रुपए पर आ गया है। इस स्टॉक में 4200-4500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
एनएससी एक्सचेंज सेगमेंट का नया लिस्टेड शेयर है। हालांकि इसके आंकड़े कम है लेकिन इसमें हाल में गिरावट में अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिली है। यहां पर ऐसा लग रहा है मोमेंटम कायम रहेगा। एमसीएक्स पर भी लगातार खरीदारी की सलाह बनी हुई है। इस स्टॉक में कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है। यहां पर एक बड़ा मोमेंटम रहेगा।
इसके अलावा सेलेक्टिव फार्मा काउंटर पर भी पॉजिटिव नजरिया है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में काफी तेजी देखने को मिल रही है। इसका आउटपरफॉर्मेंस बन रहा है। निफ्टी फार्मा डिवीज लैब्स और ग्लेनमार्क फार्मा जैसे शेयर आउटपरफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा एक-दो डिफेंस के काउंटर और प्राइवेट बैंक में ICICI बैंक जैसे स्टॉक अच्छे लग रहे हैं।
इंटरनेट बिजनेस यानी कि न्यू एज बिनेस वाली इटरनल ,पेटीएम, मीशो, और अर्बन कंपनी जैसी थीम भारतीय बाजार में काम करेगी। यहां पर मार्जिन ऑफ सेफ्टी भी है, ग्रोथ भी है और मोमेंटम भी है। ये शेयर बाजार की तुलना में अल्फा जनरेट करते हुए नजर आएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।