Nifty target: बैंकिंग शेयरों में 20% तेजी की उम्मीद जताने के साथ CLSA के लॉरेंस बैलंको ने निफ्टी पर कह दी ये बड़ी बात

Nifty target: CLSA के लॉरेंस बैलंको का मानना ​​है कि निफ्टी 26,000 के स्तर को पार कर सकता है। उन्होंने इसके लिए 26,300 का शॉर्ट टर्म टारेगट और 31,000-40,000 तक का लॉन्ग-टर्म टारगेट दिया है। उनका कहना है कि अगर नवंबर के अंत तक निफ्टी 25,500 के स्तर के ऊपर बंद होता है तो यह एक लॉन्ग-टर्म बॉय सिगनल हो सकता है

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 12:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty outlook : बैलांको ने बाजार के आउटलुक के लिए कच्चे तेल की कीमत और रुपये को भी अहम इंडीकेटर बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आती है तो इसे बाजार को बड़ी राहत मिलेगी

Nifty outlook : CLSA के टेक्निकल एनालिस्ट लॉरेंस बैलंको ( Lawrence Balanco) का मानना ​​है कि भारतीय इक्विटी मार्केट में एक बड़ा बुलिश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक निफ्टी निकट भविष्य में 26,000 के स्तर को पार कर सकता है और लंबी अवधि में 40,000 तक पहुंच सकता है। उन्होंने अपने तत्काल टारगेट रेंज के ऊपरी स्तर के रूप में 26,300 को तय किया है। अगर निफ्टी इस स्तर से आगे निकलता है तो इससे 31,000 से 40,000 तक की एक बड़ी रैली का रास्ता खुल सकता है।

आज सोमवार, 9 नवंबर को CNBC-TV18 से बात करते हुए बैलांको ने कहा कि अगर नवंबर के अंत तक निफ्टी 25,500 के स्तर के ऊपर बंद होता है तो यह एक 'लॉन्ग-टर्म बाय सिग्नल' होगा, जो अगस्त 2020 के बाद पहली बार देखने को मिलेगा।

उनका यह पॉजिटिव नजरिया भारतीय इक्विटी बाजार में आई जबरदस्त रिकवरी के बाद आया है। पिछले हफ्ते निफ्टी में 8.58 प्रतिशत की तेज़ी आई और इसने 27 फरवरी के बाद पहली बार 25,000 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया। रविवार के खास दिवाली ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी 24,986.40 पर बंद हुआ, जो पिछले हफ्ते की तेजी के बाद 0.18 प्रतिशत की मामूली गिरावट दिखाता है।


Nifty targets: निफ्टी में पहले 26300 फिर 31000-40000 का लेवल मुमकिन

बैलंको को उम्मीद है कि यह तेजी 26,000 के स्तर को पार कर जाएगी,जिसमें 26,300 का स्तर एक अहम तकनीकी पड़ाव के रूप में काम कर सकता है। इस स्तर के ऊपर जाने पर लंबी अवधि का तेजी का नजरिया और मजबूत हो सकता है,जिससे 31,000-40,000 के स्तर की ओर बढ़ने की संभावना बन सकती है। हालांकि,25500 का स्तर काफी अहम है। इस पर नजर रखने की ज़रूरत है। बैलांको के अनुसार,अगर नवंबर के अंत तक बाज़ार इस स्तर के ऊपर बंद होता है, तो यह बाजार के लॉन्ग टर्म टेक्निकल नजरिए में एक बड़ा बदलाव होगा।

यह राय ऐसे समय आई है जब ग्लोबल इक्विटी बाजारों और खासकर टेक्नोलॉजी शेयरों में हाल ही में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह उतार-चढ़ाव अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की शानदार जीत के बाद आया है। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से फिर से खरीदारी शुरू होने के चलते भारतीय इक्विटी बाजारों में जोरदार तेजी आई है।

निफ्टी बैंक में ब्रेकआउट के संकेत, ICICI बैंक करेगा लीड

बैलंको बैंकिंग शेयरों को लेकर काफी बुलिश हैं। उनका कहना है कि इस सेक्टर ने अपनी पिछली ट्रेडिंग रेंज को तोड़ दिया है। वे निफ्टी बैंक इंडेक्स में लगभग 20 प्रतिशत की तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। अभी यह 59,000 के थोड़ा ऊपर है और इसका लक्ष्य उन्होंने लगभग 70,000 तय किया है। बैलांको ने ICICI बैंक को बैंकिंग सेक्टर का लीडर बताया है। उनका कहना है कि इस शेयर में आया टेक्निकल ब्रेकआउट,निफ्टी बैंक इंडेक्स में इसके लीडरशिप को दिखाता है।

Market View : हालिया तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन की उम्मीद, निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन करेगा बैंक निफ्टी

कच्चे तेल,रुपया और S&P 500 पर रहे नजर

बैलंको ने बाजार के आउटलुक के लिए कच्चे तेल की कीमत और रुपये को भी अहम इंडीकेटर बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आती है तो इसे बाजार को बड़ी राहत मिलेगी। आज सुबह ब्रेंट क्रूड लगभग 97.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं,पिछले हफ्ते इसमें करीब 17 प्रतिशत की गिरावट आई थी। मध्य पूर्व के संघर्ष को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत में प्रगति से कच्चे तेल में नरमी आई है।

करेंसी पर बात करते हुए बैलंको ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का 93 के स्तर से नीचे जाना रुपए में और मजबूती का संकेत होगा,जिससे यह 91 रुपए प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल इक्विटी बाजारों में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद, S&P 500 ने तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।