Get App

Market Technicals : निफ्टी 27000 की तरफ बढ़ने को तैयार, आगे इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market Technicals : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए MOFSL के चंदन तापड़िया ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पिछले दो तीन वीक में जो मोमेंटम बना था वह कंटिन्यू रहे। मार्केट की बात करें तो छले दो वीक में इंडेक्स में काफी शानदार रिकवरी देखने को मिली। सबसे अच्छी बात है कि मार्केट अपने सपोर्ट से टर्न हुआ

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 2:07 PM
Market Technicals : निफ्टी 27000 की तरफ बढ़ने को तैयार, आगे इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई
Market Technicals : चंदन तापड़िया ने कहा कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 24400 पर बड़ा सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है कोई भी 100-200 पॉइंट की गिरावट में खरीदारी करना चाहिए

Market Technicals : सोमवार, 9 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। दोपहर करीब 1 बजे सेंसेक्स 203 अंक यानी 0.25% गिरकर 80,797 पर और निफ्टी 61 अंक यानी 0.24% फिसलकर 24,926 पर दिख रहा था। टेलीकॉम और IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। BSE टेलीकॉम इंडेक्स 2.12% और IT इंडेक्स 1.79% नीचे गिरे हैं। वहीं, हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.04% और BANKEX में 0.70% की तेजी आई है। ब्रॉडर मार्केट की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। हालांकि मिडकैप 0.06% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14% गिरा है। मार्केट ब्रेथ निगेटिव है। यहां 1,626 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2,308 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया VIX 4.45% गिरकर 17.61 पर आ गया है। सेंसेक्स में SBI, ट्रेंट और HDFC बैंक सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में हैं।

मार्केट टेक्निकल्स

ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए MOFSL के चंदन तापड़िया ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पिछले दो तीन वीक में जो मोमेंटम बना था वह कंटिन्यू रहे। मार्केट की बात करें तो छले दो वीक में इंडेक्स में काफी शानदार रिकवरी देखने को मिली। सबसे अच्छी बात है कि मार्केट अपने सपोर्ट से टर्न हुआ। वीकली चार्ट की बात करें तो एग्जैक्टली 200 वीकली एक्सपोनशियल मूविंग एवरेज को निफ्टी ने बेस बनाया। उसके बाद से इसमें हार्ट टॉप, हायर बॉटम सीक्वेंस बनते नजर आ रहे हैं। अगर बाजार के टेक्निकल्स और फंडामेंटल्स को कंबाइन करें तो इसकी वैल्यू जस्टिफाई हो रही है। जैसे ही इंटरनेशनल मार्केट थोड़ी सा स्टेबल हुआ मार्केट में वापस एक बुलिश मोमेंटम बन गया।

बाजार के लिए अगले दो-तीन महीने पॉजिटिव रहने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें