अब भी गिरावट में खरीदारी का है बाजार का टेक्सचर, अनुज सिंघल से जाने निफ्टी-बैंक निफ्टी में कौन से लेवल है अहम

अनुज ने आगे कहा कि जबतक स्थिति साफ नहीं हो तबतक निफ्टी बैंक से दूर रहें। निफ्टी बैंक आगे बढ़ने को बिलकुल तैयार नहीं है। निफ्टी बैंक की रेंज 51,000-51,800 पर है। स्थिति साफ होने तक सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। निफ्टी बैंक से ज्यादा NBFCs अच्छा कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 8:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज ने आगे कहा कि बैंकों के वैल्युएशन अच्छे लेकिन सेंटिमेंट काफी खराब है। IT में सेंटिमेंट अच्छा लेकिन वैल्युएशन अब शिखर के पास पहुंचा है।

आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी ने लगातार 13वें दिन तेजी दिखाई। कल पहली बार तेजी रैली जैसी लगी ही नहीं। लंबे समय बाद market breadth खराब थी। कल का हाई और लो अब काफी अहम स्तर है। पहले सोमवार के हाई और लो ज्यादातर सीरीज में बच जाते हैं। कल निफ्टी सिर्फ 98 अंकों की रेंज में रहा। बाजार ने अब भी शॉर्ट का सिग्नल नहीं दिया। बाजार का टेक्सचर अब भी गिरावट में खरीदारी का, ट्रेलिंग SL के साथ बने रहने का भी है। कल की मुनाफावसूली की रणनीति ट्रेडिंग मुनाफा बचाने की कोशिश थी। 2024 में हमारा 27,272 का लक्ष्य अब भी बरकरार किया। कमजोर हाथों को निकलाने के लिए बाजार में टाइम/प्राइस करेक्शन जरूरी है।

अनुज ने आगे कहा कि बैंकों के वैल्युएशन अच्छे लेकिन सेंटिमेंट काफी खराब है। IT में सेंटिमेंट अच्छा लेकिन वैल्युएशन अब शिखर के पास पहुंचा है। महीने दर महीने ऑटो कंपनियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जबकि फार्मा सबसे लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाला रहा है। संभव है कि बाजार मौजूदा लीडर्स के नेतृत्व में ही चले।

निफ्टी पर रणनीति


अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 (All-time high) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 (मंथली ऑप्शन बेस) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 25,200-25,250 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन बेस) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,000-25,100 (चार्ट के मुताबिक) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों के SL को बढ़ाकर 25,100 पर लाएं। नई खरीदारी का जोन 25,150-25,200 पर है इसके लिए 25,000 का स्टॉपलॉस लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज ने आगे कहा कि जबतक स्थिति साफ नहीं हो तबतक निफ्टी बैंक से दूर रहें। निफ्टी बैंक आगे बढ़ने को बिलकुल तैयार नहीं है। निफ्टी बैंक की रेंज 51,000-51,800 पर है। स्थिति साफ होने तक सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। निफ्टी बैंक से ज्यादा NBFCs अच्छा कर रहे हैं। ट्रेडर्स के लिए निफ्टी बैंक से ज्यादा बेहतर फिन निफ्टी लग रहा है।

Stock Market Live Updates:गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।