Stock Market : IT शेयरों में आई बिकवाली ने बाजार का मूड खराब कर दिया है। निफ्टी 150 प्वाइंट कमजोर होकर 24400 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। वहीं, मिड और स्मॉलकैप शेयर आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। पावर और FMCG शेयरों में तेजी है। एडवांस एडवांस डिक्लाइन रेशियो भी अच्छा दिख रहा है। FMCG,कैपिटल गुड्स और डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़े हैं। FMCG में टाटा कंज्यूमर और जुबिलेंट फूड 4% चढ़े हैं। वहीं कैपिटल मार्केट और NBFCs में हल्का दबाव दिख रहा है।
एनर्जी शेयरों में नजर आ रहा दम
ऐसे में बाजार में आगे की रणनीति की बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि आज को छोड़ दें तो बाजार के लिए ये हफ्ता और अप्रैल सीरीज काफी अच्छा रहा है। इस हफ्ते बाजार थोड़ा रेंजबाउंड रह सकता है। स्टॉक और सेक्टर स्पेसिफिक नजरिए से बात करें तो एनर्जी सेक्टर काफी अच्छा लग रहा है। इसमें भी करेंट मार्केट प्राइस पर जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर बहुत अच्छा लग रहा है। इसमें अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। महीनों के कंसोलीडेशन के बाद ये शेयर एक ब्रेकआउट जैसा स्ट्रक्चर दिखा रहा है। स्टॉक में अच्छा खासा ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिख रहा है। ऐसे में इस स्टॉक में 518 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 4-5 दिन में इस शेयर में 590 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है।
कोचीन शिपयार्ड में भी कमाई के मौके
इसके अलावा सहज अग्रवाल को कोचीन शिपयार्ड में भी शॉर्ट टर्म में कमाई के मौके दिख रहे हैं। टेक्निकल पैरामीटर्स पर इस स्टॉक में भी ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। यह शेयर अभी 1570-80 के आसपास दिख रहा है। स्टॉक में 1530 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1650 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। सहज का कहना है कि बाजार रेंजबाउंड है लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन रहने की उम्मीद है।
आईटी शेयरों में ट्रेडिंग का व्यू नहीं, लंबे नजरिए से ही लगाएं दांव
आईटी शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि जियोपोलिटिकल तनाव और आईटी डिस्रप्शन जैसी वजहों से इस सेक्टर में टाइम कंसोलीडेशन जैसा दिख रहा है। आईटी में वैल्यू तो है लेकिन मोमेंटम नहीं है। इस समय आईटी के चुनिंदा शेयरों में ही लंबे नजरिए से ही दांव लगाने की सलाह होगी। इस सेक्टर में ट्रेडिंग का व्यू नहीं है। इस सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में नॉन-एग्रेसिव वैल्यू बेस्ड लॉन्ग टर्म एक्युमुलेशन की ही सलाह होगी।
डॉबर का शेयर लग रहा अच्छा
एफएमसीजी में सहज अग्रवाल को डॉबर का शेयर अच्छा लग रहा है। स्टॉक ने लोअर टॉप, लोअर बॉटम को दरकिनार करके शॉर्ट टर्म बेसिस पर एक नया टॉप बनाया है। स्टॉक में 435 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकर 500 रुपए के टागेट के लिए खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।