Market This Week : बाजार आज अच्छी बढ़त लेकर बंद हुआ है। वीकली बेसिस पर देखें तो शुक्रवार की तेजी को दम पर निफ्टी और सेंसेक्स पूरे हफ्ते के लिए पॉजिटिव हो गए। मार्केट ने पिछले हफ्ते के नुकसान की भरपाई कर ली और निफ्टी फिर से 24,300 के स्तर पर पहुंच गया। इस हफ्ते फाइनेंशियल सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके चलते निफ्टी बैंक 1% बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस हफ्ते इसमें 1% की गिरावट आई। वीकली बेसिस पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.5% की बढ़त हुई। इसमें IT शेयरों का सबसे बड़ा योगदान रहा।
जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कोटक सिक्योरिटीज में VP टेक्निकल रिसर्च अमोल अठावले का कहना है कि इस हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में निफ्टी 0.53 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स में 571 अंकों की बढ़त हुई। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT और कंज्यूमर सेक्टर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। IT इंडेक्स में 4.2% की तेजी आई। जबकि कंज्यूमर इंडेक्स 2.9 प्रतिशत बढ़ा। दूसरी ओर कैपिटल मार्केट,टूरिज़्म और रियल्टी इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इन सभी में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।
इस हफ्ते के दौरान,मार्केट को लगातार 20 डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA)के पास,यानी 24,000/77,000 के लेवल के आसपास सपोर्ट मिला। शुक्रवार को इसमें जबरदस्त रिकवरी आई, जो काफी हद तक एक पॉजिटिव संकेत है। टेक्निकली,मार्केट ने वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाई है और डेली चार्ट पर भी'हायर-बॉटम'फ़ॉर्मेशन बनाए रखा है,जिससे मौजूदा लेवल से और तेजी आने की संभावना को बल मिलता है।
अमोल अठावले मानना है कि पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 24,000/77,000 (20 डे SMA) और 24,200/77,600 का लेवल ट्रेंड तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। जब तक मार्केट इन लेवल्स के ऊपर ट्रेड करता रहेगा, तब तक तेजी का माहौल बने रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ,रैली 24,500–24,800/78,500–79,400 की रेंज तक बढ़ सकती है। दूसरी ओर अगर मार्केट 24,000/77,000 से नीचे गिरता है तो माहौल निगेटिव हो सकता है। इस लेवल के नीचे,ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग ट्रेडिंग पोजीशन समेट सकते हैं।
बैंक शेयरों पर बात करते हुए अमोल अठावले ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और 57,800 के आसपास मौजूद 20 डे SMA ट्रेडर्स के लिए तत्काल ध्यान देने वाला लेवल होगा। जब तक बैंक निफ्टी इस लेवल से ऊपर ट्रेड करता रहेगा, यह 59,000–60,000 की रेंज की ओर बढ़ सकता है। हालांकि,अगर यह 20 डे SMA या 57,800 से नीचे गिरता है,तो मौजूदा अपट्रेंड कमजोर हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।