Market today : शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में कल शानदार रिकवरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर बढ़त पर बंद हुए थे। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुए थे। तेल-गैस,एनर्जी और डिफेंस शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इंफ्रा,ऑटो और रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए थे। वहीं, FMCG और IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए थे। निफ्टी 41 प्वाइंट चढ़कर 23,659 पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 118 प्वाइंट चढ़कर 75,318 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी 153 प्वाइंट चढ़कर 53,562 पर बंद हुआ था। मिडकैप 301 प्वाइंट चढ़कर 61,323 पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.82 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ऐसे में आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है और किन शेयरों और सेक्टरों पर नजर रहनी चाहिए, इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं www.sethamit.com के अमित सेठ।
अमित सेठ ने कहा कि निफ्टी पिछले दो तीन दिनों से एक दायरे में ट्रेड कर रहा है। अब इसके लिए 23400-23450 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। ऊपर की तरफ 10 और 20 डेमा इसके लिए रेजिस्टेंस का काम कर रहे हैं जो चार्ट पर 23850 के आसपास स्थित हैं। पोजीशनल नजरिए से बात करें तो अगर निफ्टी एक दो दिनों में 23850 के ऊपर निकलता है तो बाजार पोजीशनली काफी स्ट्रांग हो जाएगा। लेकिन इंट्राडे के लिहाज से बात करें तो जब तक निफ्टी 23450 के ऊपर टिका हुआ है तब तक किसी भी कारणवश कोई भी मॉर्निंग डिप मिलती है तो हमारे लिए खरीदारी का मौका होगा। कल के करोबारी सत्र में भी हमने देखा कि सुबह एक गैप डाउन हुआ था और उसके बाद बाइंग आती हुई दिखी। ऐसे में 23450 स्ट्रांग सपोर्ट एरिया है। इसके कायम रहने तक कोई भी अच्छी डिप मिले तो 23450 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए।
अगर हम बात करें निफ्टी बैंक की तो यह दूसरे इंडेक्सों के मुकाबले कमजोर दिख रहा। यहां पर लोअर टॉप, लोअर बॉटम का सीक्वेंस है। इसके लिए 54,000 पर बड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है। नीचे में अगर सपोर्ट की बात करें तो यह 53,000 पर दिख रहा है। यह थोड़ा सा अंडर परफॉर्मिंग इंडेक्स है। ऐसे में लॉन्ग साइड में आज का प्रेफर्ड इंडेसेस निफ्टी ही रहेगा।
आज के लिए अपना पसंदीदा स्टॉक बताते हुए अमित सेठ ने कहा कि कल बजाज ऑटो में काफी अच्छा ट्रैक्शन और पुलबक देखने को मिला है। ये स्टॉक हाल में एक स्ट्रांग स्ट्रेंथ में रहा है। यहां पर कल के जो प्राइस एक्शन को देखते हुए लग रहा है कि इसमें पुलबैक पूरा हो गया है। 20 डेमा से स्टॉक ने एक अच्छी तेजी दिखाई है। पिछले कुछ दिनों में स्टॉक में काफी अच्छा वॉल्यूम भी देखने को मिला है। कल की कैंडल ने पिछले दो कैंडल्स को बुलिश इनंगल्फ किया है। ऐसे में इस स्टॉक में 10462 रुपए के आसपास, 10300 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 10800 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।