Trading Plan: Nifty और Bank Nifty में तेजी आने की उम्मीद, 23800 के ऊपर जाने पर निफ्टी में 23900-24000 का लेवल मुमकिन
Trading Plan: एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कंसोलिडेशन ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है और यह 20-DEMA की ओर अपनी बढ़त को जारी रख सकता है। 23,800 के ऊपर जाने पर निफ्टी 23,900-24,000 की ओर बढ़ सकता है। निचले स्तर पर,23,400 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है
Trading Plan: रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो यह दिखाता है कि कल के निचले स्तर के पास से खरीदारी बढ़ रही है
Trading Plan: हाल के ट्रेडिंग सेशन में दिन के निचले स्तर से आई शानदार रिकवरी को देखते हुए,साथ ही पिछले कुछ सेशन में कंसोलिडेशन के दौरान 'हायर लो' बनने और 23,400 के सपोर्ट लेवल का लगातार बचाव होने को ध्यान में रखते हुए देखें तो कहा जा सकता है कि अगर निफ्टी 23,300–23,800 की रेंज को ऊपर की तरफ तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब हो जाता है तो यह तेजी का ट्रेंड बना रह सकता है और इंडेक्स 23,900-24,000 की ओर बढ़ सकता है। 23,800 (20 डे EMA) के ऊपर 23,900–24,000 का जोन अहम होगा। हालांकि,नीचे की तरफ 23,400 के तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम करने की उम्मीद है।
इस बीच,Bank Nifty को 54,000 (10 डे EMA) और 54,500 (20 डे EMA) की ओर बढ़ने के लिए 53,800 के ऊपर बढ़ना और टिके रहना ज़रूरी है, क्योंकि इन स्तरों के ऊपर जाने पर ही नई तेजी रास्ता खुल सकता है। हालांकि,इसके लिए 52,800 पर तत्काल सपोर्ट बने रहने की संभावना है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन से निफ्टी 522 अंकों (23,839–23,317) की एक छोटी रेंज में ऊपर-नीचे होता रहा है,जो कंसोलिडेशन के दौर को दिखाता है। खास बात यह है कि इस दौरान,इंडेक्स लगातार या तो गैप-अप या गैप-डाउन के साथ खुला है, जिससे इंट्राडे में कीमतों में कोई खास बदलाव होने के मौके कम ही मिले हैं और इस तरह,शॉर्ट टर्म लिए ट्रेडिंग करने वालों के लिए ट्रेडिंग का दायरा सीमित हो गया है।
चल रहे कंसोलिडेशन के कारण 20 डे और 50 डे EMA की पहले से गिरती हुई ढलान अब धीमी पड़ने लगी है,जो बेयरिश मोमेंटम में धीरे-धीरे आ रही कमी का संकेत है। साथ ही,पिछले 5 सत्रों से डेली RSI 44–46 की एक छोटी रेंज के भीतर ही बना हुआ है। RSI रेंज शिफ्ट फ्रेमवर्क के मुताबिक यह इंडिकेटर पिछले 31 ट्रेडिंग सेशंस से एक साइडवेज़ जोन में बना हुआ है,जिससे यह बात और पक्की हो जाती है कि इसमें कोई मज़बूत डायरेक्शनल झुकाव नहीं है। दूसरे मोमेंटम इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स भी ट्रेंड की मजबूती में इसी तरह की कमी का संकेत दे रहे हैं।
ऐसे में उम्मीद है कि जब तक कि कोई निर्णायक ब्रेकआउट न हो जाए, आगे शॉर्ट टर्म में इंडेक्स अपनी साइडवेज़ चाल जारी रखेगा। अहम स्तरों की बात करें तो, 23,800–23,850 का जोन तत्काल और मज़बूत रेजिस्टेंस का काम कर सकता है,जबकि 23,350–23,300 का जोन नीचे की तरफ अहम सपोर्ट दे सकता है। इन दोनों में से किसी भी स्तर से आगे बढ़त होने पर,उसी दिशा में एक नया ट्रेंड शुरू होने की उम्मीद है।
अहम रेजिस्टेंस: 23,800, 23,850
अहम सपोर्ट: 23,350, 23,300
रणनीति: 23,740-23,810 के बीच गिरावट आने पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,650 का स्टॉप-लॉस रखें और 24,060 का लक्ष्य सेट करें।
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से Nifty 23,400 और 23,800 की रेंज में कंसोलिडेट कर रहा है। हालांकि,यह डेली टाइमफ्रेम पर 20EMA को फिर से हासिल करने में नाकाम रहा है। इसके अलावा,20EMA और 50EMA एक बेयरिश क्रॉसओवर में हैं। जबकि, मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी एक बेयरिश क्रॉसओवर में है।
कुल मिलाकर,बाज़ार का रुख कमजोर बना हुआ है और यह निगेटिव रुझान तब तक जारी रह सकता है जब तक इंडेक्स 23800 के नीचे रहता है। दूसरी ओर 23,800 के ऊपर एक निर्णायक बढ़त एक मज़बूत तेजी ला सकती है। निचले स्तर पर,23,400 के नीचे की गिरावट बाजार में घबराहट भरी बिकवाली शुरू कर सकती है।
अहम रेजिस्टेंस: 23,800
अहम सपोर्ट: 23,400
रणनीति: Nifty May 23,400PE को ₹92 पर खरीदें, ₹69 का स्टॉप-लॉस रखें और ₹140 का लक्ष्य तय करें।
सुदीप शाह का कहना है कि आगे बैंक निफ्टी के लिए 52,700–52,800 का जोन एक मज़बूत सपोर्ट बेस का काम करेगा,जबकि ऊपरी तरफ,54,300–54,400 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस का काम करेगा। इन दोनों जोन में से किसी एक में भी निर्णायक ब्रेकआउट होने पर इंडेक्स की दिशा साफ होने की उम्मीद है।
अहम रेजिस्टेंस: 54,300, 54,400
अहम सपोर्ट: 52,700, 52,800
रणनीति: Bank Nifty Futures को 53,680-53,800 के बीच खरीदें, 53,200 का स्टॉप-लॉस रखें और 55,200 का लक्ष्य निर्धारित करें।
रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो यह दिखाता है कि कल के निचले स्तर के पास से खरीदारी बढ़ रही है। हालांकि,कुल मिलाकर कमजोरी बनी हुई है,क्योंकि इंडेक्स अभी भी शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और 20EMA से नीचे बना हुआ है।
मोमेंटम ऑसिलेटर RSI एक बेयरिश क्रॉसओवर में है और नीचे की ओर ट्रेंड कर रहा है। इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट 53,350 पर है,जिसके नीचे इंडेक्स 53,000–52,800 की ओर अपनी करेक्टिव चाल फिर से शुरू कर सकता है। ऊपरी तरफ,54,000–54,200 के जोन में रेजिस्टेंस दिख रहा है।
अहम रेजिस्टेंस: 54,000, 54,200
अहम सपोर्ट: 53,000, 52,800
रणनीति: Bank Nifty May 53,000 पुट को 300 रुपए पर खरीदें, 200 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 450 रुपए का लक्ष्य रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।