कोरोना के नए वेरिएंट से बाजार में चिंता बढ़ गई है। भारी उठापटक के बीच बाजार आज गिरावट पर बंद हुआ है। दिग्गजों का तरह ही आज छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली रही है। रियल्टी, ऑटो, PSE और मेटल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला है। एनर्जी, इंफ्रा और FMCG शेयरों में बिकवाली भी बिकवाली रही है। हालांकि आज IT शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे मजबूत होकर 82.76 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 241 अंक गिरकर 60826 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी निफ्टी 72 अंक गिरकर 18127 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 209 अंक गिरकर 42409 के स्तर पर बंद हुआ है।
दिग्गज शेयरों की तरह ही आज छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,285.23 के स्तर पर बंद हुआ है। वही, स्मॉलकैप इंडेक्स 1.83 फीसदी की गिरावट के साथ 28,421.52 के स्तर पर बंद हुआ है।
निफ्टी के सिर्फ 9 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। सन फार्मा, एसबीआई लाइफस इंफोसिस, एशियन पेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। वहीं, यूपीएल महिंद्रा एंड महिंद्रा, आइशर मोटर्स, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे। आज निफ्टी के आईटी इंडेक्स को छोड़ कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। बैंक शेयरों की पिटाई के चलते बैंक निफ्टी 0.49 फीसदी टूटा है। निफ्टी की पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.23 फीसदी फिसल कर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।
आज के कारोबार में ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.11 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है तो निफ्टी का मेटल इंडेक्स 1.13 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ है। जबकि रियल्टी इंडेक्स 1.42 फीसदी टूटा है।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि अच्छे ग्लेबल सेक्त भी आज भारतीय बाजारों में जोश भरने में कामयाब नहीं रहे। आरबीआई एमपीसी मिनट के हॉकिस कमेंट के चलते भारतीय बाजारों पर आज दबाव रहा। एमपीसी मिनट में कहा गया है कि इस समय ब्याज दरों में बढ़त पर विराम लगान एक बड़ी नीतिगत चूक हो सकती है। जिसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। दूसरी तरफ अमेरिका में मंदी के डर के बीच उम्मीद से बेहतर अर्निंग आंकड़ों और मजबूत कंज्यूमर कॉन्फिडेंस ने ग्लोबल सेंटीमेंट को बूस्ट करने का काम किया।
शुक्रवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि चीन और जापान में कोरोना के बढ़ते मामलों ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। जिसके चलते बाजार में आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। हालांकि दूसरे यूरोपियन और एशियाई बाजारों में तेजी कायम रही। ये इस बात का संकेत है कि भारतीय इक्विटी मार्केट का वैल्यूएशन काफी हाई है। और वर्तमान ग्लोबल अनिश्चितता और रिस्क फैक्टर इस वैल्यूएशन को जस्टीफाई नहीं करते हैं।
तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी अपने 50 Day SMA के करीब कारोबार कर रहा है। लेकिन इसके इंट्रा डे रुझान से संकेत मिलता है कि वर्तमान लेवल से एक तेज पुलबैक रैली आ सकती है। निफ्टी के लिए अब 18050 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो इमसें हमें 18300-18350 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 18050 के नीचे फिसलता है तो और दबाव बढ़ता नजर आएगा। फिर यह हमें 17950 और 17930 की तरफ जाता दिख सकता है।
मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सेंटीमेंट खराब कर दिया है। जिसके चलते बाजार में आज दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा निवेशकों और ट्रेडरों को अमेरिका के तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों की समीक्षा और अमेरिका के वीकली रोजगार आंकड़ों का भी इंतजार है। जिसके कारण निफ्टी आज निगेटिव रुझान के साथ कारोबार करता दिखा। सबसे बड़ी निगेटिव बात ये है कि किसी बड़ी बुरी खबर के न होने के बावजूद बाजार में आज दबाव रहा। जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि बाजार में रिस्क रिवार्ड रेशियो काफी खराब हो गया है। अब आगे निफ्टी हमें 18057 की तरफ जाता दिख सकता है। अगर ये इसके भी नीचे फिसलता है तो फिर और बड़ी बिकवाली आ सकती है। फिर निफ्टी हमें 17957 और 17750 की तरफ जाता दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।