Market today: लाल निशान में बंद हुए Sensex-Nifty,जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे मजबूत होकर 82.28 के स्तर पर बंद हुआ है

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 10:08 PM
Story continues below Advertisement
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में आगे भी कंसोलीडेशन जारी रहने के संकेत दिख रहे हैं

Market today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली का दौर रहा। बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद फिसल गया। आज FMCG और फार्मा शेयरों में हल्की तेजी रही वहीं सबसे ज्यादा गिरावट IT शेयरों में देखी गई। रियल्टी, मेटल शेयरों में भी दबाव रहा। इस हफ्ते निफ्टी IT इंडेक्स में 6 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इस हफ्ते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट रही। आज मिडकैप और स्मालकैप शेयरों पर भी दबाव रहा।

सेंसेक्स 389 अंक गिरकर 62182 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 113 अंक गिरकर 18497 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 37 अंक चढ़कर 43633 पर बंद हुआ है। मिडकैप 129 अंक गिरकर 32375 पर बंद हुआ है।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे मजबूत होकर 82.28 के स्तर पर बंद हुआ है।


सोमवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि आज बाजार में फिर से मुनाफा वसूली की वापसी होती दिखी। फिर भी बेंचमार्क सेंसेक्स 62000 के मनोवैज्ञानिक लेवल से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। अब निवेशकों और ट्रेडरों की नजर अगले हफ्ते ब्याज दरों पर आने वाले यूएस फेड के फैसले पर लगी हुई है। महंगाई और ब्याज दर पर यूएस फेड की कमेंट्री बाजार के लिए ज्यादा अहम होगी। शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए 20-day SMA (Simple Moving Average) यानी 18450 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 18700 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 18450 के स्तर से नीचे फिसलता है तो फिर ये कमजोरी 18300-18200 तक जा सकती है।

भारत के लिए 2023 में दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना मुश्किल होगा: गोल्डमैन सैक्स के टिमोथी मो

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी में आगे और कमजोरी के संकेत नजर आ रहे हैं। शॉर्ट टर्म में इसमें 18300-18650 के रेंज में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है।

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में आगे भी कंसोलीडेशन जारी रहने के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी में पॉजिटिव टोन बना रहे इसके लिए जरूरी है कि वह 18300 के ऊपर टिका रहे। सेक्टर्स की बात करें तो बैंकिंग और एफएमसीजी अच्छे नजर आ रहे हैं। हालांकि दूसरे सेक्टरों में भी कुछ चुनिंदा शेयर अच्छा कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ही ट्रेडरों को अपनी रणनीति बनानी चाहिए।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।