Market today : बाजार का मूड खराब, कमजोर बाजार में भी इन दो शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा

Market today : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23561-23617 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23696-23723/23778 पर है। इसके लिए पहला बेस 23283-23351 पर और बड़ा बेस 23149/23188-23229 पर है

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 8:39 AM
Market View : वीरेंद्र कुमार का मानना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54210-54367 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54567-54789/54987 पर है

Market today : पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ गया है। US बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सेंटिमेंट बिगड़े हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 12000 करोड़ रुपये की बिकवाली देखने को मिली है। एशियाई बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं कल अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई से फिसलते दिखे। कच्चा तेल भी 97 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और किन शेयरों में हो सकती है कमाई, इस बात करने के लिए हमारे साथ हैं सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार और इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़।

निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23561-23617 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23696-23723/23778 पर है। इसके लिए पहला बेस 23283-23351 पर और बड़ा बेस 23149/23188-23229 पर है। कल 23209 तक तेज गिरावट आई। फिर खबरों की अटकलों पर जोरदार रिवर्सल आया। FII डेटा बेहद निगेटिव है। कैश में भारी बिकवाली हुई है। इंडेक्स/स्टॉक्स में शॉर्ट किया गया है। FIIs का नेट शॉर्ट 2.59 लाख रहा है। सिर्फ 5 दिनों में 1.07 लाख शॉर्ट जुड़ने से चिंता बढ़ी है। 23500-23600-23700 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। 23617 पर 10DEMA और 23696 पर 20DEMA है।


नीचे की ओर 23300 पर पुट बढ़े हैं। लेकिन इसे मजबूत बेस मानना जल्दबाजी होगी। US मार्केट कमजोर हैं। कच्चा तेल मजबूत हुआ है। FII बिकवाली और टैक्स कट की उम्मीद बाजार के लिए अहम फैक्टर हैं। फिलहाल बेस-1 और रजिस्टेंस-1 के बीच शुरुआती रेंज होगी। बेस-1 टूटने पर बेस-2 संभव है। 23617 के ऊपर ही शॉर्ट करवरिंग की उम्मीद है फिर 20DEMA (23696) तक तेजी का स्कोप है। 23500-23561 के नीचे कमजोरी बरकरार रह सकती है। यहां गिरावट को देखते हुए सौदे लें। एक्सपायरी को देखते हुए बेस-2 पर शॉर्ट्स में सतर्कता रखें,नीचे के स्तरों पर मुनाफावसूली करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का मानना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54210-54367 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54567-54789/54987 पर है। इसके लिए पहला बेस 53823-54010 पर है। वहीं, बड़ा बेस 53110/53232-53389 पर है। 53100-53000 से जोरदार रिवर्सल आया और 20DEMA तक रिकवरी दिखी। IT की कमजोरी नहीं होने से इंडेक्स में बेहतर उछाल आया। कच्चा तेल फिर मजबूत हुआ है। RBI पॉलिसी बड़ा ट्रिगर होगा। 54000 पर मजबूत पुट राइटिंग हुई है। अब इंडेक्स के लिए कई सेटअप हैं। ऊपर 54000-53823 और नीचे 54367 के बीच रेंज संभव है। 54367 के ऊपर ही असली मजबूती मानी जाएगी। 54367 के ऊपर और कच्चा तेल नरम रहा तो तेज उछाल संभव है। 53823 के नीचे फिर दबाव बढ़ेगा,फिर बेस-2 की ओर तेज गिरावट संभव है। 53000-53100-52900 अभी खरीदारों के पक्ष में है बेचने वालों के लिए नहीं।

Stock Market View: निफ्टी में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, इंट्राडे में जोरदार कमाई के लिए इस शेयर पर रहे नजर

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़। इनको आज परसिस्टेंट सिस्टम्स और मैनकाइंड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। परसिस्टेंट सिस्टम्स के फ्यूचर्स में 5120-5125 रुपए के आसपास, 5160 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 5050-5005 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। वहीं, मैनकाइंड के फ्यूचर्स में इनकी 2395 रुपए के आसपास, 2375 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 2450 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।