Stock Market View: निफ्टी में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, इंट्राडे में जोरदार कमाई के लिए इस शेयर पर रहे नजर

Stock Market View : निफ्टी का रुझान थोड़ा साइडवेज से नेगेटिव रह सकता है। पिछले दो दिनों से निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी के लिए 23300 का पुट राइटर क्लस्टर काफी अहम जोन होगा। अगर मार्केट इसके नीचे जाता है तो फिर इसके लिए 23150 पर अगला बड़ा सपोर्ट देखने मिल सकता है

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 8:01 AM
Bank Nifty View : पंकज रांदड़ का कहना है कि बैंक निफ्टी अगर आज 54,700 के ऊपर ट्रेड करना शुरू कर दे तो इसमें तेजी देखने मिल सकती है

Stock Market View : दिनभर के उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में कल 3 जून को निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 304 अंक तक टूटा तो निफ्टी 78 अंक गिरकर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी निचले स्तरों से करीब 2% सुधरकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी रिकवरी देखने को मिली। IT इंडेक्स की 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 5.5% की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी IT में फरवरी 2026 के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट रही। FMCG और रियल्टी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी रही। फार्मा और डिफेंस शेयरों में हल्की खरीदारी रही।

बैंक निफ्टी 471 प्वाइंट चढ़कर 54,186 पर बंद हुआ। मिडकैप 255 प्वाइंट गिरकर 60,687 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 14 में से 12 शेयरों में तेजी रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे कमजोर होकर 95.71/$ पर बंद हुआ। ऐसे में सवाल है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल? इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़।

निफ्टी पर राय


पंकज रांदड़ ने कहा कि अगर निफ्टी की बात करें तो कल दिनभर इसमें काफी रोलर कोस्टर राइड देखने को मिली। ऐसे में लगता है कि शुक्रवार को आने वाली आरबीआई पॉलिसी तक बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। तब तक हमें इंट्राडे के लिहाज से ही ट्रेडिंग करनी चाहिए। बहरहाल निफ्टी का रुझान थोड़ा साइडवेज से नेगेटिव रह सकता है। पिछले दो दिनों से निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी के लिए 23300 का पुट राइटर क्लस्टर काफी अहम जोन होगा। अगर मार्केट इसके नीचे जाता है तो फिर इसके लिए 23150 पर अगला बड़ा सपोर्ट देखने मिल सकता है। ऊपरी लेवल पर बिकवाली की ही सलाह रहेगी।

Asian Markets Today: एशिया बाजारों में तेज गिरावट, कोस्पी 2% और निक्केई 1% से ज्यादा टूटा,पश्चिम एशिया तनाव ने सेटीमेंट पर डाला असर

बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी में कल थोड़ा अलग रुझान देखने मिला। बैंक शेयर्स के बदौलत ही कल पूरे दिन काफी एक्शन रहा। आखिरी दो घंटे में इनमें काफी अच्छा मूवमेंट देखने मिली। पीएसयूस बैंक काफी अच्छे परफॉर्म करते हुए नजर आए। ऐसे में लगता है कि बैंक निफ्टी अगर आज 54,700 के ऊपर ट्रेड करना शुरू कर दे तो इसमें तेजी देखने मिल सकती है। व्यू दोनों में अलग-अलग है। निफ्टी के लिए व्यू थोड़ा साइडवेज नेगेटिव है और बैंक निफ्टी में थोड़ा साइडवेज पॉजिटिव है।

आज के लिए पंकज रांदड़ की टॉप पिक

पंकज रांदड़ की भारत फोर्ज ( BHARATFORGE) के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में एक काफी क्लासिकल ब्रेकआउट देखने को मिला है। 1920 रुपए के लेवल के बाद काउंटर काफी अच्छा प्ले आउट होते हुए नजर आया है। इस काउंटर में 1940 रुपए के ऊपर एक ब्रेकआउट भी देखने को मिला है। यह काउंटर 1950-1952 रुपए की रेंज में क्लोज हुआ है। ऐसे मेंइसी रेंज में खरीददारी की सलाह रहेगी। स्टॉप लॉस छोटा रखना है। यह 1928 रुपए पर होना चाहिए। वहीं, टारगेट 2000 रुपए तक के होने चाहिए।

 

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।