Market today : पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ गया है। US बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सेंटिमेंट बिगड़े हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 12000 करोड़ रुपये की बिकवाली देखने को मिली है। एशियाई बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं कल अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई से फिसलते दिखे। कच्चा तेल भी 97 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और किन शेयरों में हो सकती है कमाई, इस बात करने के लिए हमारे साथ हैं सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार और इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़।
