Market today : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने 18 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार जानकारों को लगता है कि अगले कुछ दिनों में बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट कायम रहेगा। निवेशकों को मिड-कैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में ओवर वैल्यूएशन की चिंता सता रही है। फिलहाल 11 बजे के आसपास सेंसेक्स और निफ्टी 72,678 और 22,012 के आसपास कारोबार कर रहे हैं। ये दोनों इंडेक्स नेगेटिव रुझान के साथ सपाट कारोबार कर रहे हैं। लगभग 1,891 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 833 शेयरों में गिरावट आई है और 143 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
निवेशकों को सतर्क रुख अपनाने की सलाह
एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि निवेशकों को इस समय सतर्क रुख अपनाने की सलाह होगी। किसी आक्रामक पोजीशन से पहले तेजी के साफ संकेत मिलने की प्रतीक्षा करनी चाहिए। 21,850-21,900 से नीचे की कोई भी गिरावट बिक्री का एक और दौर शुरू कर सकती है। जिसके चलते निफ्टी 21,500 के पिछले निचले स्तर तक गिर सकता है।
बाजार में भारी उठापटक की उम्मीद
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार का कहना है कि सप्ताह बाजार में भारी उठापटक देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि 20 मार्च को आने वाले यूएस फेड मीटिंग के नतीजे, अमेरिका में 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी और मिड और स्मॉल कैप स्कीमों में स्ट्रेस टेस्ट के आधार पर सेबी के संभावित गाइडलाइन जैसी कई घटनाएं निकट अवधि में बाजार पर अपना असर दिखाएंगी।
आज के कारोबारी के शुरूआती घंटों में ब्रॉडर मार्केट में गिरावट जारी रही, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों में 0.5 फीसदी तक की गिरावट आई। फियर गेज इंडिया VIX 6 फीसदी से अधिक उछलकर 14 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विजयकुमार का कहना है कि 15 मार्च को आई मजबूती के बावजूद मिड और स्मॉलकैप में ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों के वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, दूरसंचार और ऑटोमोबाइल में गिरावट पर लार्जकैप शेयरों खरीदारी की सलाह होगी।
सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो निफ्टी रियल्टी 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजरों में हैं। जबकि निफ्टी मीडियालगभग एक फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है।
ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो यूएस फ्यूचर्स में हल्की बढ़त हो। निवेशकों की नजर 20 मार्च को आने वाले फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसले पर है। सीएमई फेडवॉच टूल के मुताबिक लगभग 99 फीसदी बाजार भागीदार यह मान कर चल रहे हैं कि ग्लोबल यूएस फेड बैंक ब्याज दरों को 5.25-5.5 फीसदी पर बरकरार रखेगा। हालांकि, आर्थिक अनुमानों और दर में कटौती के समय पर बाजार की गहरी नजर रहेगी।
एशिया-प्रशांत बाजार भी आज सुबह काफी हद तक सुस्त ही थे। निवेशक बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति को जुड़े फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 2 फीसकी से ज्यादा तेजी दिखा रहा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी 200 इंडेक्स 2 फीसदी गिरा है। वगीं, हांगकांग का हैंग सेंग 0.5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।