Trade Spotlight : एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, यूपीएल और सोलर इंडस्ट्रीज में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Trade Spotlight : 15 मार्च को सोलर इंडस्ट्रीज 8,855 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करते हुए डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का फॉर्मेशन करता दिखा। एल एंड टी टेक्नोलॉजी वीकली चार्ट पर मजबूत अपट्रेंड में है। यह हायर टॉप और बॉटम सीरीज बना रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 10:33 AM
Trade Spotlight : यूपीएल एक मजबूत डाउनट्रेंड में है। ये लोअर टॉप और बॉटम की एक सीरीज बना रहा है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए से भी नीचे बना हुआ है जो मंदी की स्थिति संकेत दे रहा है
Trade Spotlight : 15 मार्च को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में ये 21,900 के स्तर को बनाए रखने में कामयाब रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स इस लेवल के नीचे नहीं गिरता तब तक बाजार में 22,200-22,300 के हाई की तरफ जाने की संभावना बनी हुई है। अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 21,900 के सपोर्ट को बचाने में कामयाब नहीं रहता तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। जिसके चलते निफ्टी 21,500 अंक तक टूट सकता है।
15 मार्च को, निफ्टी123 अंकों की गिरावट के साथ 22,023 पर बंद हुआ और डेली चार्ट पर इसने अपर और लोअर शैडो के साथ छोटे आकार का बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये इंडेक्स में अस्थिरता का संकेत देता है। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 454 अंक नीचे 72,643 पर बंद हुआ था।
पिछले शुक्रवार को ब्रॉडर मार्केट मिलेजुले रुझान के साथ बंद हुए थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ था।
मनीकंट्रोल ने तीन ऐसे शेयरों का चयन किया है जिन्होंने पिछले कारोबारी दिन जोरदार प्रदर्शन किया था। इनमें एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, यूपीएल और सोलर इंडस्ट्रीज शामिल हैं। एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज 3 फीसदी बढ़कर 5,419 रुपये पर बंद हुआ था। इसने बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। हालिया तेजी के बाद स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
यूपीएलमें भी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह लगभग 3 फीसदी चढ़कर 475 रुपये पर पहुंच गया। सोलर इंडस्ट्रीज ने भी जोरदार तेजी देखने को मिली थी। स्टॉक 8.7 फीसदी उछलकर 8,855 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति
एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services): एल एंड टी टेक्नोलॉजी वीकली चार्ट पर मजबूत अपट्रेंड में है। यह हायर टॉप और बॉटम सीरीज बना रहा है। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने का संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर भी स्टॉक ने "बुलिश कैंडल" बनाया है, जिसमें एक लॉन्ग लोअर शैडो है जो निचले स्तरों पर सपोर्ट का संकेत देती है। इस रैली में वॉल्यूम भी बढ़ता दिखा है। ये भी एक अच्छा संकेत है। ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक में 5,650-5,880 रुपये के लक्ष्य के लिए 5,240-5,100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। जिनके पास पहले सेय ही ये स्टॉक है वे इसमें बने रहें।
यूपीएल (UPL):यूपीएल एक मजबूत डाउनट्रेंड में है। ये लोअर टॉप और बॉटम की एक सीरीज बना रहा है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से भी नीचे बना हुआ है जो मंदी की स्थिति संकेत दे रहा है।
हालांकि, पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में स्टॉक में निचले स्तरों से मजबूत उछाल देखने को मिला है। साथ ही भारी वॉल्यूम के साथ निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग का संकेत मिला है।
डेली स्ट्रेंथ इंडीकेटर आरएसआई भी पॉजिटिव विचलने दे रहा। ये निचले स्तरों पर बढ़ती ताकत का संकेत है। वीकली फ्रेम पर स्टॉक ने "हैमर" कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है, हालांकि 488 रुपये के स्तर से ऊपर का कोई भी वीकली क्लोजिंग ट्रेंड के बदलने का संकेत देगा। निवेशकों को सलाह है कि अगर इस स्टॉक में 525-550 रुपये के स्तर तक की कोई रैली दिखती है तो इस मौके का फायदा उठाते हुए स्टॉक से निकल जाएं। नीचे की तरफ 460-425 रुपये पर स्टॉक के लिए सपोर्ट दिख रहा है।
सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries):सोलर इंडस्ट्रीज सभी टाइम फ्रेम में मजबूत अपट्रेंड में है। ये हायर टॉप और हायर बॉटम की सीरीज बना रहा है। स्टॉक ने 8,989 रुपये के स्तर पर ऑलटाइम हाई भी दर्ज किया है जो तेजी की भावनाओं बने रहने का संकेत। वीकली चार्ट पर, स्टॉक ने 7,600 रुपये के स्तर पर "मल्टिपल रजिस्टेंस" से ब्रेकआउट दिया है। यह तेजी भारी वॉल्यूम के साथ आई है।
डेली, वीकली और मंथली स्ट्रेंथ इंडेक्स आरएसआई पॉजिटिव जोन में है जो निरंतर मजबूती कायम रहने का संकेत है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए से काफी ऊपर है और बढ़ती कीमतों के साथ-साथ ये औसत भी बढ़ रहे हैं जो तेजी की ट्रेंड की पुष्टि करता है।
निवेशकों को इस स्टॉक को 9,513-10,120 रुपये के लक्ष्य के लिए 8,100-7,900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। जिनके पास ये स्टॉक पहले से ही है वे इसमें बने रहें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।