Get App

Sensex-Nifty में मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच दिख रही कमजोरी, एक्सपर्ट्स को गिरावट गहराने का लग रहा डर

Market today : विश्लेषकों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट कायम रहेगा। निवेशकों को मिड-कैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में ओवर वैल्यूएशन की चिंता सता रही है। निवेशकों को इस समय सतर्क रुख अपनाने की सलाह होगी। किसी आक्रामक पोजीशन से पहले तेजी के साफ संकेत मिलने की प्रतीक्षा करनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2024 पर 11:26 AM
Sensex-Nifty में मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच दिख रही कमजोरी, एक्सपर्ट्स को गिरावट गहराने का लग रहा डर
Stock market : 15 मार्च को आई मजबूती के बावजूद मिड और स्मॉलकैप में ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों के वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने की सलाह होगी

Market today : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने 18 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार जानकारों को लगता है कि अगले कुछ दिनों में बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट कायम रहेगा। निवेशकों को मिड-कैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में ओवर वैल्यूएशन की चिंता सता रही है। फिलहाल 11 बजे के आसपास सेंसेक्स और निफ्टी 72,678 और 22,012 के आसपास कारोबार कर रहे हैं। ये दोनों इंडेक्स नेगेटिव रुझान के साथ सपाट कारोबार कर रहे हैं। लगभग 1,891 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 833 शेयरों में गिरावट आई है और 143 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

निवेशकों को सतर्क रुख अपनाने की सलाह

एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि निवेशकों को इस समय सतर्क रुख अपनाने की सलाह होगी। किसी आक्रामक पोजीशन से पहले तेजी के साफ संकेत मिलने की प्रतीक्षा करनी चाहिए। 21,850-21,900 से नीचे की कोई भी गिरावट बिक्री का एक और दौर शुरू कर सकती है। जिसके चलते निफ्टी 21,500 के पिछले निचले स्तर तक गिर सकता है।

बाजार में भारी उठापटक की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें