Market trend : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों के बीच बाजार में तेजी का जोरदार मोमेंटम, जानिए इंडेक्स में कमाई की रणनीति

Market trend : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि बाज़ार शनिवार को होने वाली US और ईरान के बीच शांति वार्ता के नतीजों का इंतज़ार करेगा। शांति वार्ता के नतीजे ही कच्चे तेल की कीमतों का रुख तय करेंगे और यही आगे चलकर बाज़ार के रुझान को भी तय करेगा

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan: सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23921-23887/24034 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24131-23225 पर है

Market trend : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों के बीच बाजार में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24000 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में करीब 950 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी आई है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 5% नीचे है। TCS ने नतीजों के बाद IT शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 फीसदी फिसला है। इंफोसिस,TCS,टेक महिंद्रा और HCL टेक निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल है। एम्फैसिस,LTIMINDTREE और कोफोर्ज जैसे मिडकैप IT शेयर भी करीब 3-4 फीसदी कमजोर दिख रहे हैं।

आज रियल्टी,ऑटो और NBFCs में तेज रफ्तार देखने को मिल रही है। तीनों इंडेक्स करीब दो फीसदी मजबूत दिख रहे हैं। लोढ़ा,अशोक लेलैंड और श्रीराम फाइनेंस 3-4 फीसदी चढ़े हैं। साथ ही डिफेंस,प्राइवेट और सरकारी बैंकों में भी शानदार तेजी है।

बाजार पर एक्सपर्ट की राय


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि बाज़ार शनिवार को होने वाली US और ईरान के बीच शांति वार्ता के नतीजों का इंतज़ार करेगा। शांति वार्ता के नतीजे ही कच्चे तेल की कीमतों का रुख तय करेंगे और यही आगे चलकर बाज़ार के रुझान को भी तय करेगा। अगर बातचीत से तनाव कम होता है और कच्चे तेल की कीमतें नीचे आती हैं तो बाज़ार, खासकर भारत जैसे देश जो एनर्जी एक्सपोर्ट पर निर्भर हैं, फिर से पटरी पर लौट आएंगे। वहीं, अगर शांति वार्ता विफल हो जाती है और कच्चे तेल की कीमतें और ज़्यादा बढ़ जाएंगी तो हमारे बाजारों की स्थिति खराब हो जाएगी।

आगे बाज़ार पर एक बड़ा दबाव FPI की बिकवाली से आएगा। ऐसा लगता है कि FPI भारत में बेचने और अपने पैसे को दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे दूसरे बाज़ारों में लगाने के लिए अड़े हुए हैं। इन बाजारों में 2026 में अर्निंग में बढ़ोतरी की संभावनाएं कहीं ज़्यादा बेहतर हैं। हालांकि,यह एक छोटी अवधि का नजरिया है।

यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी,कई स्टॉक 52-हफ़्ते के हाई और अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच रहे हैं। निवेशक इन स्टॉक्स पर नज़र डाल सकते हैं और यह विश्लेषण कर सकते हैं कि इन स्टॉक्स की मज़बूती के पीछे क्या कारण हैं। बुनियादी तौर पर मज़बूत ग्रोथ स्टॉक्स,बाज़ार की कमज़ोर स्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

निफ्टी बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23921-23887/24034 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24131-23225 पर है। इसके लिए पहला बेस 23577-23651 पर और बड़ा बेस 23489-23532 पर है। निफ्टी कल 24000 होल्ड करने में असफल रहा,शुरू में खरीदारी का ट्रेड मिला लेकिन बाद में फिसला। कल की रणनीति में जैसा कहा था वैसा हुआ,बेस-2 तोड़ा और 23721-666 जोन को टेस्ट किया। FIIs की कैश में बिकवाली हुई, इंडेक्स प्लेसमेंट में बदलाव नहीं हुआ। DIIs ने खरीदा लेकिन नेट कैश नहीं।

23900-24000 पर भारी कॉल राइटिंग, पुट राइटिंग सिर्फ 23600-500 पर रही। 24000 पार करने के लिए और थ्रस्ट चाहिए,TCS के नतीजों के बाद IT क्या करेगा काफी अहम होगा। अगर निफ्टी IT ने 32000 (50DEMA) पार किया तो रजिस्टेंस-1 पार हो सकता है। रजिस्टेंस-1 के ऊपर निफ्टी 50DEMA के लिए तैयार होगा, जो कि रजिस्टेंस-2 के टॉप पर प्लेस्ड है। रजिस्टेंस-1 पार नहीं किया तो निफ्टी नीचे आएगा और रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच में रेंज संभव है। जैसा कि पहले कहा गया है रजिस्टेंस-1 के नीचे 20DEMA की ओर जाने की संभावना बनी रहती है। वीकेंड फैक्टर,क्रूड और जियोपोलिटिकल स्थितियां सेकेंड हाफ के लिए काफी अहम होंगी।

TCS stock outlook: Q4 नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज का बुलिश नजरिया, फिर भी शेयर आज के टॉप लूजर्स में शामिल

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55071-55210 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55474-55667/55834 पर है। इसके लिए पहला बेस 54489-54641 पर और बड़ा बेस 54110-54278 पर है। शुरुआत में रिवर्सल ट्रेड मिला,फिर भारी गिरावट आई। कल स्टॉक्स में भारी शॉर्ट पोजिशन जुड़े। 55000 कॉल राइटर्स/FII की अनुपस्थिति से प्राइवेट बैंकों में सुस्ती रही,फॉलोअप खरीदारी नहीं दिखी। बड़ा पुट राइटर्स/20DEMA बेस-2 पर है, फिलहाल यहां पर बैंक निफ्टी का सबसे अहम सपोर्ट है।

ओपनिंग के बाद रजिस्टेंस-1 पार किया और टिका तो ऊपर की ओर रजिस्टेंस-2 भी संभव है। रजिस्टेंस-2 पर सौदों को चेक करें, रजिस्टेंस-2 (पॉलिसी डे हाई) पार नहीं हुआ तो दबाव में रिवर्स संभव है। अगर शुरू में रजिस्टेंस-1 पार करने में असफल रहा तो नीचे बेस-1/2 दिखेगा,इसी के हिसाब से ट्रेड करें। बेस-2 (20DEMA) टेस्ट करने के बाद रजिस्टेंस-2 के ऊपर ही और ज्यादा सफाई आएगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।