Get App

Market insight : इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष विराम कायम, निफ्टी 25500 की ओर बढ़ने को तैयार, आज इन लेवल्स पर रहे नजर

Stock market : 24 जून को विदेशी निवेशकों ने 5,266 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जो इस महीने की उनकी सबसे बड़ी एक दिन में हुई बिकवाली थी। इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरों के बाद बाजार में नए सिरे से दबाव बना था, जिसके चलते कारोबारी सत्र के अंतिम हिस्से में बाजार में बिकवाली आई थी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 8:42 AM
Market insight : इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष विराम कायम, निफ्टी 25500 की ओर बढ़ने को तैयार, आज इन लेवल्स पर रहे नजर
Nifty Trend : निफ्टी अपने 10 और 20 डे एक्सपोनेंशियस मूविंग एवरेज से भी ऊपर बना हुआ है,जो तेजी के सेटअप को और मजबूत करता है

Market today : बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स बुधवार, 25 जून को नई तेजी के लिए तैयार हैं। इजरायल और ईरान के बीच हुआ संघर्ष विराम दोनों पक्षों की ओर से शुरुआती अनिश्चितता के बाद मजबूत होता दिख रहा है। सुबह 7:40 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 100 अंक बढ़कर 25,179 पर कारोबार कर रहा था,जो आज एक मजबूत शुरुआत होने का संकेत है। ग्लोबल संकेत भी अच्छे हैं। कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए और तेल की कीमतें 6 फीसदी गिरकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। भू-राजनीतिक तनाव कम होने से मध्य पूर्व से सप्लाई में व्यवधान आने की आशंका कम हो गई है।

पिछले कारोबारी सत्र में बेंचमार्क ने लगभग सारी बढ़त खो दी और मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौते के कुछ ही घंटों बाद युद्ध विराम का उल्लंघन होने से बाजार में फिर से दबाव आ गया था। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम के उल्लंघन की खबरों के बीच,एफआईआई ने 5,266 करोड़ रुपये की बिकवाली की जो जून में हुई एक दिन की सबसे बड़ी बिकवाली थी।

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX तेजड़ियों के लिए अनुकूल बना रहा क्योंकि यह 15 अंक से नीचे चला गया। कल यह 2.88 फीसदी गिरकर 13.64 पर बंद हुआ। इससे बाजार में तेजी का माहौल बना रहा।

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 24 जून को गिरकर 0.85 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.04 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें