Get App

Market Trend : बाजार में कंसोलिडेशन का दौर जारी रहने की उम्मीद, इन शेयरों में बन सकता है पैसा

Market Trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में शॉर्ट हुए है। नेट शॉर्ट 1.68 लाख पर रहे हैं। कच्चा तेल अभी भी ऊपर है। US बाजारों से हैंडओवर साइडवेज रहा। AI रैली की संभावना फिर से बनी हुई है। यह IT के लिए निगेटिव है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 14, 2026 पर 9:05 AM
Market Trend : बाजार में कंसोलिडेशन का दौर जारी रहने की उम्मीद, इन शेयरों में बन सकता है पैसा
Market Trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी में 57900-58040 से 57510-390 की रेंज पर फोकस करें। रजिस्टेंस-1 के करीब गिरावट में खरीदें/शॉर्ट से निकलें

Market Trend : 13 अगस्त को बाजार में और गिरावट आई और निफ्टी 0.16 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। बाजार का रुख मंदड़ियों के पक्ष में रहा। NSE पर 1,489 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,558 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कंसोलिडेशन का दौर जारी रहने की उम्मीद है। LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,450 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस बना रहेगा और अच्छी रिकवरी के लिए इसको इस लेवल के ऊपर निकलना होगा। निचले स्तर पर इसके लिए 24,300 पर सपोर्ट है। 24,300 के नीचे जाने पर बाजार में और कमजोरी आ सकती है। जब तक इस रेंज के किसी भी तरफ साफ ब्रेकआउट नहीं होता,तब तक इंडेक्स के एक दायरे में ही रहने की संभावना है।

निफ्टी पर ट्रेडिंग रणनीति

बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24450-24488/24510 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24530-24591 पर है। इसके लिए पहला बेस 24288-24330 पर और बड़ा बेस 24196-24265 पर है।

FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में शॉर्ट हुए है। नेट शॉर्ट 1.68 लाख पर रहे हैं। कच्चा तेल अभी भी ऊपर है। US बाजारों से हैंडओवर साइडवेज रहा। AI रैली की संभावना फिर से बनी हुई है। यह IT के लिए निगेटिव है। 24500-24600-24700 पर कॉल राइटिंग हुई है। 24450-24510 पहली बाधा है, इसके ऊपर 24591-24600 पर अगली बाधा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें