Market trend : लॉन्ग वीकेंड से पहले कोई पोजिशन कैरी ना करें, अगर निफ्टी में 22200 टूटा तो बड़ी गिरावट का खतरा

Market Trend: सुबह शॉर्ट ना करने की रणनीति काम आई। बाजार में गैप के उलट इंट्राडे ट्रेड चल रही है। गैप-अप पर सेलिंग और गैप-डाउन पर खरीदारी काम कर रही है। आज रुपये की जोरदार मजबूती ने सेंटिमेंट सुधारा है

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : आज बाजार ने टेक्निकली नया लो बनाया है। निफ्टी ने 22,200 तोड़ा और बैंक निफ्टी 50,000 के नीचे फिसला है। यहीं पर शायद सबसे सख्त स्टॉप लॉस लगे होंगे

Market trend : रुपए की रैली ने बुल्स को पावर दिया है। बड़े गैप-डाउन के बाद बाजार में जोरदार रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 350 अंक रिकवर होकर 22450 के पार निकल गया है। IT शेयरों ने बाजार में जेश भरा है। बैंक निफ्टी में भी 700 अंक से ज्यादा का सुधार देखने को मिला है। मिड और स्मॉलकैप का भी जबरदस्त बाउंसबैक हुआ है। हालांकि INDIA VIX आज भी 4 फीसदी ऊपर है।

विदेशी बाजारों में बैंक्स के अपने ग्राहकों को फॉरवर्ड हेज बेचने पर RBI की रोक से रूपये में जोरदार रिकवरी आई है। डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव दो फीसदी से ज्यादा चढ़कर 93 रुपये के नीचे आ गया है। रुपए में 13 साल की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। रुपया रिकॉर्ड स्तरों से करीब 2.25 रुपये मजबूत हुआ है। फार्मा पर फिर ट्रंप टैरिफ का डर हावी हो गया है। इसका सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी टूटा है। सन फार्मा,टोरेंट फार्मा और बायोकॉन दो से चार फीसदी फिसले हैं। उधर क्रूड में उबाल ने OMCs की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

RBI असली धुरंधर


ऐसे में बाजार की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि सुबह शॉर्ट ना करने की रणनीति काम आई। बाजार में गैप के उलट इंट्राडे ट्रेड चल रही है। गैप-अप पर सेलिंग और गैप-डाउन पर खरीदारी काम कर रही है। आज रुपये की जोरदार मजबूती ने सेंटिमेंट सुधारा है। आज RBI ने अपना दम दिखाते हुए रुपये को संभाला है। अगर रुपया 90 तक आए तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी। IT शेयरों ने सुबह से ही रिकवरी को लीड किया है। अब बड़ा सवाल ये है कि सेंसेक्स की एक्सपायरी वाले दिन आखिरी घंटे की क्या चाल होगी ?

बाजार:अब क्या?

आज बाजार ने टेक्निकली नया लो बनाया है। निफ्टी ने 22,200 तोड़ा और बैंक निफ्टी 50,000 के नीचे फिसला है। यहीं पर शायद सबसे सख्त स्टॉप लॉस लगे होंगे। सारे स्टॉप लॉस तोड़कर निफ्टी ने रिवर्सल ट्रेड दिया है। लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है। आज स्मॉलकैप में अच्छी रिकवरी है। Advance/decline में शानदार रिकवरी हुई है। बाजार में अभी भी दोनों तरफ के मौके हैं।

निफ्टी पर रणनीति

आखिरी घंटे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। 3 दिन के लॉन्ग वीकेंड से पहले कोई पोजिशन कैरी ना करें। आगे अगर 22,200 टूटा तो बड़ी गिरावट का खतरा है। रिकवरी में 22,500-22,800 पर पोजिश हल्की करें।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

50,000 पर एक बार के लिए अच्छी खरीदारी हुई है। दोबारा 50,000 तक फिसले तो निगेटिव होगा। 51,000-51,500 के स्तरों पर रिकवरी का टेस्ट होगा।

V-MART Share price : अच्छे बिजनेस अपडेट के बाद सरपट भागा शेयर, जानिए क्या कहती है कंपनी की बिजनेस अपडेट रिपोर्ट

क्लोजिंग पर स्ट्रैटेजी

3 दिनों के वीकेंड का आनंद लीजिए। बाजार में तो ये सब चलता रहेगा। सोमवार को फिर ट्रंप के कुछ ना कुछ बयान पर रिएक्ट करना होगा। लेकिन आज का मूव बड़ा पॉजिटिव है। अगर हिम्मत है तो लॉन्ग करें और मंथ एंड की पुट्स से हेज कर लें, क्योंकि अगर आज वाकई बॉटम बना है तो रैली यहां से बड़ी होगी। आज का लो टूटा तो ये थ्योरी गलत हो जाएगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।