V-MART Share price : अच्छे बिजनेस अपडेट के बाद सरपट भागा शेयर, जानिए क्या कहती है कंपनी की बिजनेस अपडेट रिपोर्ट

V-MART Share price : V-MART के चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में 24 फसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में रेवेन्यू का आंकड़ा अब बढ़कर 970 करोड़ रुपए हो गया है

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
V-MART Q4 Business Update : कंपनी ने चौथी तिमाही के दौरान 29 नए स्टोर्स खोले हैं। अब कंपनी के स्टोर्स की संख्या बढ़कर 577 के करीब हो गई है। ये स्टोर एडिशंन भी मार्केट को पसंद आया है

V-MART Share price : रिटेल स्पेस में काफी अच्छे बिजनेस अपडेट्स आ रहे है। इनका असर रिटेल सेक्टर के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा। मार्केट इतना खराब होने के बाद भी ये स्टॉक लगातार तेजी दिखा रहे हैं। अच्छे बिजनेस अपडेट के बाद V-MART का शेयर सरपट भाग रहा है। फिलहाल इस शेयर में तकरीबन 8 फीसदी के मूव्स देखने को मिले हैं। खास बात है कि दिन के दौरान ये मूव्स एक्सीलरेट हो कर 12% तक जाते दिखे। अभी भी इस स्टॉक में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिल रही है।

V-MART के चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में 24 फसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में रेवेन्यू का आंकड़ा अब बढ़कर 970 करोड़ रुपए हो गया है। खास बात है कि ये जो 970 करोड़ रुपए का आंकड़ा आया है उसमें 24 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। ये ब्रोकरेज हाउस के अनुमान से काफी बेहतर है। रेवेन्यू का आंकड़ा ब्रोकरेजेज के अनुमान से 5 फीसदी ज्यादा है।

इसके साथ ही चौथी तिमाही में कंपनी के स्टोर एडिशंन के आंकड़े में 16 फीसदी की ग्रोथ है। SSSG में 12 फीसदी की जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। यह आँकड़ा भी अनुमान से ज्यादा है। रेवेन्यू पर स्टोर की बात करें तो इसमें पिछले साल के मुकाबले 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में ये आंकड़ा बढ़कर 172 करोड़ पर रहा है।


कंपनी ने चौथी तिमाही के दौरान 29 नए स्टोर्स खोले हैं। अब कंपनी के स्टोर्स की संख्या बढ़कर 577 के करीब हो गई है। ये स्टोर एडिशंन भी मार्केट को पसंद आया है। लेकिन इस स्टॉक को जो सबसे ज्यादा खास बनाता है, वह है इसका वैल्यू्एशन। स्टॉक इस समय काफी अच्छे भाव पर मिल रहा है। कंपनी में काफी बढ़िया ग्रोथ देखने को मिली। 24 फीसदी की ग्रोथ तिमाही आधार पर भी अच्छी ग्रोथ है। पिछले साल के मुकाबले भी बढ़िया ग्रोथ देखने को मिली है। वैल्यू्यूएशन की बात करें तो वित्त वर्ष 2027 फॉरवर्ड ईपीएस के हिसाब से ये स्टॉक सिर्फ 24 टाइम्स पर है। तो यह एक कम मल्टीपल वाला स्टॉक है और इसमें शानदार ग्रोथ भी देखने को मिली है। इसका नतीजा आपके सामने है, स्टॉक फिलहाल 8% ऊपर कारोबार कर रहा है।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

यह स्टॉक 1 हफ्ते में 3.74 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.47 फीसदी की कमजोरी आई है। 3 महीने में स्टॉक 25.57 फीसदी टूटा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 26.94 फीसदी की कमजोरी आई है। 1 साल में यह शेयर 36.44 फीसदी टूटा है।

 

OMC Stocks : क्रूड में उबाल ने फिर बढ़ाई OMCs की दिक्कतें, जानिए क्या कहती है ओएमसी शेयरों पर आई नोमुरा की रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।