Market Trend : बाजार के छोटे दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में बना सकता है मोटा पैसा

Market Trend : मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि निफ्टी में आज भी कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। कल जिस तरह से CA सेटलमेंट के बाद ऊपर की क्लोजिंग देखने को मिली है उसको देखने से लगता है कि तेजड़ियों को थोड़ी राहत मिली है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24300-24250 के आसपास है

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 7:27 AM
Market Trend : स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी पर बात करते हुए अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि उनको मेटल्स में अच्छा मोमेंटम नजर आ रहा है। खासकर एल्युमिनियम रिलेटेड स्टॉक्स में काफी अच्छा मूव नजर आ रहा है

Market Trend : बाजार में कल पूरे कारोबारी सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती दबाव के बाद बाजार निचले स्तरों से रिकवर हुआ। हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं मिडकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 188 अंक गिरकर 77,966 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 36 अंक गिरकर 24,436 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप 181 अंक चढ़कर 64,024 पर बंद हुआ। PSU बैंक,मेटल और डिफेंस शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, IT,FMCG और ऑटो शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

बैंक निफ्टी 440 प्वाइंट चढ़कर 57,886 पर बंद हुआ। मिडकैप 181 प्वाइंट चढ़कर 64,024 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी के 14 में से 12 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 95.33 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जानिए आज कैसा रह सकता है बाजार


मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट (Mantri FinMart) के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि निफ्टी में आज भी कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। कल जिस तरह से CA सेटलमेंट के बाद ऊपर की क्लोजिंग देखने को मिली है उसको देखने से लगता है कि तेजड़ियों को थोड़ी राहत मिली है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24300-24250 के आसपास है। कल का निचला स्तर भी इसी लेवल के आसपास है। अगर बाजार इस सपोर्ट को होल्ड करता है तो हो सकता है कि निफ्टी फिर से 24600 की तरफ बढ़ता नजर आए। कुल मिलाकर कहें तो आज का सेशन एक रेंज बाउंड सेशन रह सकता है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 24,300 पर सपोर्ट और ऊपर में 24,600 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। आज निफ्टी इन्हीं लेवल्स के बीच घूमता नजर आ सकता है।

बैंक निफ्टी व्यू

अरुण कुमार मंत्री का बैंक निफ्टी पर भी इसी तरह का नजरिया है। उनका मानना है कि निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। HDFC बैंक ने जिस तरह से रिसेंट लॉस को प्रोटेक्ट किया है और ICICI बैंक में रिवर्सल है, उसको देखते हुए लगता है कि बैंक निफ्टी हमें बाजार को लीड करता हुआ दिख सकता है। इसके अलावा निफ्टी आईटी में एक अंडर परफॉर्मेंस देखने को मिली है। इसका फायदा भी बैंक निफ्टी को मिल सकता है। ऐसे में बैंक निफ्टी हमें एक बार फिर से ऊपर की तरफ 58,200-58,300 की ओर जाता दिख सकता है। इस समय निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन लेना ज्यादा अच्छा लग रहा है। बैंक निफ्टी में 57,500 के स्टॉपलॉस के साथ गिरावट में खरीदारी की जा सकती है। इसमें हमें 58,200-58,300 तक के टारगेट मिल सकते हैं।

Market cues : 24250 के नीचे जाने पर निफ्टी में बढ़ेगी गिरावट, ऊपर की ओर 24500 पर दिख रहा रेजिस्टेंस

अरुण कुमार मंत्री की टॉप पिक

अपनी स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी पर बात करते हुए अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि उनको मेटल्स में अच्छा मोमेंटम नजर आ रहा है। खासकर एल्युमिनियम रिलेटेड स्टॉक्स में काफी अच्छा मूव नजर आ रहा है। ऐसे में हिंडाल्को में खरीदारी की सलाह होगी। इसका ओवरऑल मोमेंटम काफी पॉजिटिव है। 1070 रुपए के ऊपर की क्लोजिंग देखने को मिली है। इस शेयर में वर्तमान भाव पर 1058 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1102 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

इसके अलावा पॉलीकैब में भी इनकी खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में एक अच्छा मोमेंटम नजर आ रहा है। पॉलीकैब में भी करंट लेवल के आसपास, 9204 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 9405 रुपए तक के टारगेट्स के लिए खरीदारी की सलाह है। ध्यान रखें कि इन दोनों स्टॉक्स में पोजीशनल बेसिस पर खरीदारी की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।