Market Trend: मार्केट एक्सपर्ट पंकज रांदड़ से जानें, आज निफ्टी-बैंक निफ्टी की कैसी रह सकती है चाल, कहां होगी कमाई

Market Trend: पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी के लिए 23750 के लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखता है तब तक इसमें ऊपर की तरफ 23400 की और तेजी की उम्मीद कायम रहेगी। हालांकि यह टारगेट्स काफी लंबा नजर आता हैं। लेकिन बहुत शॉर्ट टाइम फ्रेम में यह एक्टिवेट हो सकता है

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 8:06 AM
Market Trend:आज के लिए अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि IEX के फ्यूचर्स के अंदर वॉल्यूम के साथ में काफी बड़ी बिकवाली देखने को मिली है

Market Trend : ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने कल बाजार को दबाव में ला दिया। बाजार में दिनभर बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 364 प्वाइंट गिरकर 76,391 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 127 प्वाइंट गिरकर 23,870 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1% गिरकर बंद हुआ। केमिकल,रियल्टी और एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मेटल और फार्मा इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बैंक निफ्टी 535 प्वाइंट गिरकर 56,592 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 616 प्वाइंट गिरकर 61,685 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 1 पैसा कमजोर होकर 96.57/$ पर बंद हुआ।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (Equinox Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी में लगातार कई दिनों से भारी बिकवाली देखने मिल रही है। निफ्टी लोअर टाइम फ्रेम और बड़े टाइम फ्रेम दोनों पर ही 200 डेमा के नीचे फिसल चुका है। इसके अलावा यह 20 डेमा और वीवैप के नीचे भी आ चुका है। ऐसे में ओवरऑल सेंटीमेंट्स थोड़े से नेगेटिव ही नजर आ रहे हैं। लेकिन अगर सपोर्ट की बात करें तो इसके लिए 23750 के लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखता है तब तक इसमें ऊपर की तरफ 23400 की और तेजी की उम्मीद कायम रहेगी। हालांकि यह टारगेट्स काफी लंबा नजर आता हैं। लेकिन बहुत शॉर्ट टाइम फ्रेम में यह एक्टिवेट हो सकता है।


जहां तक बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें लोअर टाइम फ्रेम पर निचले स्तरों से खरीदारी आ रही है, लेकिन बड़े टाइम फ्रेम पर अभी भी यहां बड़ी गिरावट देखने मिल रही है। यह इंडेक्स 200 डेमा की रेंज पर आकर बंद होते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में ओवरऑल सेंटीमेंट्स साइडवेज से नेगेटिव ही नजर आते हैं।

आज के लिए अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि IEX के फ्यूचर्स के अंदर वॉल्यूम के साथ में काफी बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। ऊपरी रेंज से एक बेस बनाकर वहां से सेलिंग हुई है यहां पे। IEX के फ्यूचर्स में ₹122 की रेंज में बिकवाली की सलाह रहेगी। यहां पर ₹124.50 का स्टॉप लॉस मेंटेन करना है। इसमें आज के सत्र में ₹118 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

 

Realty Stocks : निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने लगाई जबरदस्त छलांग, एनालिस्ट्स को इन चुनिंदा शेयरों में अभी नजर आ रहा दम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।