Market Trend : दायरे में फंसे बाजार में इन दो शेयरों में दिख रहे अच्छी कमाई के मौके, इनसे न चूके नजर

Market Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24691-24732 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24773-24819/24867 पर है। इसके लिए पहला बेस 24491-24539 पर और बड़ा बेस 4386-24443 (10/200 DEMA)पर है। निफ्टी फिलहाल तय दायरे में फंसा हुआ है

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 10:25 AM
Market Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24691-24732 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24773-24819/24867 पर है

Market Trend : शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि IT और ऑटो शेयरों में आई बढ़त से बाजार को कुछ सपोर्ट मिल रहा है, जिससे गिरावट सीमित रही है। फिलहाल सेंसेक्स 277.52 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 78,677.24 पर और निफ्टी 31.15 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 24,604.85 पर दिख रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.77 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके अलावा ऑटो और रियल्टी शेयरों में भी बढ़त दिख रही है। वहीं, प्राइवेट बैंक,बैंक निफ्टी, PSU बैंक, मेटल और फार्मा शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। छोटे-मझोले शेयरों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की बढ़त आई है। वहीं, स्मॉलकैप 100 में 0.18 प्रतिशत की गिरावट आई है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24691-24732 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24773-24819/24867 पर है। इसके लिए पहला बेस 24491-24539 पर और बड़ा बेस 4386-24443 (10/200 DEMA)पर है। निफ्टी फिलहाल तय दायरे में फंसा हुआ है। कल की चाल पर एक्सपायरी का साफ असर दिखा। रेजिस्टेंस-1 (24691-24732) के ऊपर टिकने पर रेजिस्टेंस-2 संभव है। तब तक रेजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज ट्रेडिंग की रणनीति रखें। गिरावट में खरीदारी करें,ऊपरी स्तरों पर शॉर्ट सौदों से निकलें। 24491 टूटने पर निफ्टी नीचे बेस-2 (10/200DEMA) हिट करेगा।

Trading Plan: शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, धूपेश धमेजा से जाने आज क्या हो इंडेक्स में कमाई की रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 58171-58267 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 58453-58589/58677 पर है। इसके लिए पहला बेस 57578-57710 पर और बड़ा बेस 57210-57356/57447 पर है। कल बैंक निफ्टी भी दायरे में रहा,PSU बैंकों ने सहारा दिया। मौजूदा स्तर थोड़ा ऊंचा है, लेकिन ज्यादा बेहतर सेटअप नहीं है। 58267 के ऊपर टिकने पर ही ब्रेकआउट के संकेत मिलेंगे।58171-58267 मजबूत सप्लाई जोन है। सिर्फ दो स्थिति में लॉन्ग करें। पहला बेस-1 पर लॉन्ग करें और रेजिस्टेंस-1 पर निकलें। बड़ा ब्रेकआउट सिर्फ रजिस्टेंस-1 के ऊपर ही मुमकिन है। 57578/57447 के नीचे जाने पर दबाव बढ़ेगा। 57447 के नीचे फिसलने पर 57356-57210 तक कमजोरी संभव है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते। इनकी कोचीन शिपयार्ड फ्यूचर्स में 1480 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1540-1560 रुपए के टारगेट के लिए खरीदार की सलाह है। इंडियन बैंक फ्यूचर्स में भी इनकी 870 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 900 रुपए के टारगेट के लिए खरीदार की सलाह है

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।