Index trading : खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार का मूड बिगड़ गया है। सेंसेक्स-निफ्टी में आज 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली रही। आज स्मॉलकैप इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। आज IT, मेटल और फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। एनर्जी, तेल-गैस और रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स 824 प्वाइंट गिरकर 75,366 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 263 प्वाइंट गिरकर 22,829 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी भी 303 प्वाइंट गिरकर 48,065 पर बंद हुआ है। मिडकैप 1467 प्वाइंट गिरकर 51,796 पर बंद हुआ है।
