Market Trend : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। FII और DIIs दोनों की कैश में खरीदारी हुई है। उधर शुक्रवार की भारी बिकवाली के बाद कोस्पी और निक्केई फिर दो फीसदी तक कमजोर हुए हैं। हालांकि डाओ फ्यूचर्स में 100 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त है। वहीं शुक्रवार को US बाजार में हल्का दबाव दिखा था। ऐसे में अहम सवाल यह है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और इंडेक्स में क्या हो कमाई के रणनीति? इस अपनी राय साझा करने के लिए साथ दे रहें हैं सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24141-24182/24209 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24266-24289/24323 पर है। इसके लिए पहला बेस 23910-23960 पर और बड़ा बेस 23809-23843 पर है। गुरुवार को निफ्टी लगभग रजिस्टेंस-2 तक पहुंचा। आखिरी घंटे में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। गिरावट से ऑप्शन राइटर्स को फिर पकड़ बनाने का मौका मिला। 24000-24200 पर कॉल राइटर्स की मजबूत पकड़ है। FIIs और DIIs दोनों की कैश मार्केट में खरीदारी रही। इंडेक्स फ्यूचर्स में शॉर्ट कवरिंग के साथ लॉन्ग भी बने। ईरान और अमेरिका के बीच जवाबी हमले हुए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से हमले रुकने के संकेत हैं।
24200-24300-24400 पर कॉल, 24000-23900 पर पुट राइटर्स हैं। 24141 पर 100 DEMA और 10 DEMA पर बेस-1 है। क्रूड कंफर्टेबल स्तर पर है। लॉन्ग रहें,24000/बेस-1 तक गिरावट में खरीदें। 24141(100DEMA) पर पहला रेजिस्टेंस है। रेजिस्टेंस-1 (24182-24209) पर ट्रेड चेक करें। 24209 के ऊपर टिके तो गुरुवार का हाई पार हो सकता है। इसके बाद 24323 तक तेजी की संभावना है। 24323 के ऊपर नई रणनीति बनाएंगे। 23910-23880 के नीचे ही तेजी का स्ट्रक्चर कमजोर पड़ेगा।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 58489-58609 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 58766-58967/59080 पर है। इसके लिए पहला बेस 57726-57912 पर और बड़ा बेस 57380-57513 पर है। गुरुवार को आखिरी घंटे में बैंक निफ्टी में भी तेज मुनाफावसूली आई। गुरुवार को PSU बैंकों में भी एक्शन कम रहा। 58000 के कुछ पुट राइटर्स एक्जिट हुए। लेकिन 58000 पर अब भी मजबूत ट्रेडिंग बेस है। बेस-1 तक गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम करेगी। पहली रुकावट रेजिस्टेंस-1 (58609) पर है। यहां सौदों को चेक करें। 58609 के ऊपर निकलते ही रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा। इसके बाद 59080 तक तेजी की संभावना है। 57726 के नीचे सतर्क रहने की जरूरत है। यहां थोड़ी गिरावट संभव है। बेस-1 टूटते ही 10 DEMA की तरफ दबाव बढ़ेगा। बेस-2 (57380-57321) तक फिसलने की आशंका बनेगी।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी मारुति में 13600 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ,14000 रुपए के टारेगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, टाटा कंज्यूमर में इनकी 1114 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ,1165 रुपए के टारेगेट के लिए खरीदारी की सलाह है
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।