Market Trend : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। FII और DIIs दोनों की कैश में खरीदारी हुई है। उधर शुक्रवार की भारी बिकवाली के बाद कोस्पी और निक्केई फिर दो फीसदी तक कमजोर हुए हैं। हालांकि डाओ फ्यूचर्स में 100 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त है। वहीं शुक्रवार को US बाजार में हल्का दबाव दिखा था। ऐसे में अहम सवाल यह है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और इंडेक्स में क्या हो कमाई के रणनीति? इस अपनी राय साझा करने के लिए साथ दे रहें हैं सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार।
