Market trend : आज की क्लोजिंग पर रहे नजर, 26100 के नीचे फिसले तो अपट्रेंड होगा खत्म

Market trend : बाजार में एक स्विंग अब पूरी हो गई है। Advance/decline भी आज थोड़ा खराब है। Individual थीम्स में अभी भी मजबूती है। चुनिंदा मेटल थीम अभी भी चल रही है। आज के सितारे डिवीज लैब्स, IIFL और इंडसइंड बैंक रहे हैं

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में अभी भी काफी मजबूती है। जब तक ये 59,800 के ऊपर टिका रहेगा इसमें अपट्रेंड कायम रहेगा

Trading plan : वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। रिलायंस, HDFC बैंक, कोटक और ITC ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। हालांकि ICICI BANK और SBI के दम पर बैंक निफ्टी हरे निशान में बने रहने में कामयाब रहा है। इधर स्मॉलकैप शेयर दूसरे दिन भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। आज फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। मेटल शेयर भी करीब एक फीसदी चढ़े हैं। नाल्को 5 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। लेकिन ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट रही है। ये इंडेक्स करीब 2 फीसदी कमजोर हुआ है। साथ ही FMCG शेयरों पर भी दबाव है।

अनुमान से कमजोर ग्रोथ और महंगे वैल्युएशन से ट्रेंट में बड़ी गिरावट आई है। ये शेयर 7 परसेंट टूटकर कारोबार कर रहा है। तीसरी तिमाही के नतीजों में मार्जिन पर दबाव की आशंका है। साथ ही प्रति वर्ग फुट सेल्स में भी गिरावट जारी है।

एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव


ऐसे माहौल में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह खुलते ही निफ्टी ने गुगली फेंकी। रिलायंस की वजह से बाजार में गैप डाउन हुआ। गिफ्ट निफ्टी के गैप-अप के मुकाबले गैप डाउन देखने को मिला। निफ्टी सीधा कल के लो के नीचे खुला और अब तक लोअर लो और लोअर हाई बनाया। RIL के अलावा ट्रेंट ने भी मूड खराब किया।

Market outlook 2026 : इस साल बैंक कर सकते हैं कमाल, बाजार में मिल सकता है 12% तक का रिटर्न - प्रशांत जैन

बाजार: अब क्या?

बाजार में एक स्विंग अब पूरी हो गई है। Advance/decline भी आज थोड़ा खराब है। Individual थीम्स में अभी भी मजबूती है। चुनिंदा मेटल थीम अभी भी चल रही है। आज के सितारे डिवीज लैब्स, IIFL और इंडसइंड बैंक रहे हैं। निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने आगे कहा कि आज की क्लोजिंग पर नजर रखनी होगी। 26,100 पर अधिकतम पुट राइटिंग है। 26,200 पर अधिकतम कॉल राइटिंग है। अगर 26,100 के नीचे फिसले तो अपट्रेंड खत्म होगा

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में अभी भी काफी मजबूती है। जब तक ये 59,800 के ऊपर टिका रहेगा इसमें अपट्रेंड कायम रहेगा। 60,300-60,500 पर अगला रजिस्टेंस होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।