Trading plan : वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। रिलायंस, HDFC बैंक, कोटक और ITC ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। हालांकि ICICI BANK और SBI के दम पर बैंक निफ्टी हरे निशान में बने रहने में कामयाब रहा है। इधर स्मॉलकैप शेयर दूसरे दिन भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। आज फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। मेटल शेयर भी करीब एक फीसदी चढ़े हैं। नाल्को 5 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। लेकिन ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट रही है। ये इंडेक्स करीब 2 फीसदी कमजोर हुआ है। साथ ही FMCG शेयरों पर भी दबाव है।
