Get App

Market trend : ट्रंप के अल्टीमेटम से डरा बाजार, 500 अंक से ज्यादा टूटा निफ्टी, अब क्या करें?

Stock Market :डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर चला गया है। आज 23 यह पैसे कमजोर होकर करीब 94 के करीब पहुंच गया है। महंगे क्रूड से इंपोर्ट बिल बढ़ने की आशंका से दबाव बढ़ा है। आज मेटल शेयरों में बड़ा एक्सिडेंट देखने को मिला है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूटा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 11:13 AM
Market trend : ट्रंप के अल्टीमेटम से डरा बाजार, 500 अंक से ज्यादा टूटा निफ्टी, अब क्या करें?
Market trend : रुपये की कीमत में आई भारी गिरावट से फार्मा,ऑटो और ऑटो एंसिलरी जैसे एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टरों को फ़ायदा होगा

Stock Market : हॉर्मूज स्ट्रेट को खोलने के लिए ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम ने बाजार को डरा दिया है। निफ्टी 500 अंक से ज्यादा फिसलकर 22600 के करीब आ गया है। बैंकिंग दिग्गजों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 1600 प्वाइंट से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली और ज्यादा है। फीयर या वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 14% से ज्यादा उछलकर 25 के पार चला गया है।

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर चला गया है। आज 23 यह पैसे कमजोर होकर करीब 94 के करीब पहुंच गया है। महंगे क्रूड से इंपोर्ट बिल बढ़ने की आशंका से दबाव बढ़ा है। आज मेटल शेयरों में बड़ा एक्सिडेंट देखने को मिला है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूटा है। कॉपर कीमतों में गिरावट के चलते हिंदुस्तान कॉपर करीब 6 फीसदी फिसला है। वहीं वेदांता,नाल्को,टाटा स्टील और हिंडल्को की भी तगड़ी पिटाई देखने को मिल रही है।

मेटल के बाद सरकारी बैंकों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। साथ ही कंज्यूर ड्यूरेबल,कैपिटल गुड्स, रियल्टी और डिफेंस इंडेक्स भी 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसले है। वहीं रुपये की कमजोरी से चुनिंदा IT शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।

ईरान वॉर और मंहगाई की आशंका से गोल्ड-सिल्वर में तगड़ी बिकवाली आई है। MCX पर चांदी में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सिर्फ आज ही चांदी का भाव 14 हजार रुपए से ज्यादा फिसला है। वहीं सोने में भी करीब 5 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें