Get App

Stock Market Strategy: 25,050 के नीचे मार्केट का ट्रेंड हो सकता है खराब, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति

Stock Market Strategy: पिछले हफ्ते बाजार में चौतरफा करेक्शन रहा। निफ्टी से ज्यादा मिडकैप मार्केट में करेक्शन थी। इस महीने मिडकैप इंडेक्स करीब 2% नीचे रहा। निफ्टी में अब भी कोई ब्रेकडाउन नहीं है। लेकिन ये गिरावट नतीजों और तिमाही अपडेट्स से आई है। अगर नतीजे नहीं सुधरे तो गिरावट और बढ़ सकती है। आज HCL टेक के Q1 नतीजे आएंगे। लेकिन नतीजों के हिसाब से हफ्ते का दूसरा हाफ काफी बड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 9:01 AM
Stock Market Strategy:  25,050 के नीचे मार्केट का ट्रेंड हो सकता है खराब, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति
बैंक निफ्टी 56,725 के 20 DEMA के ठीक ऊपर बंद हुआ। 56,500-56,700 के बीच सबसे अहम सपोर्ट है। अगर 56,500 टूटा तो 56,000 का रिस्क बढ़ेगा

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

पिछले हफ्ते बाजार में चौतरफा करेक्शन रहा। निफ्टी से ज्यादा मिडकैप मार्केट में करेक्शन थी। इस महीने मिडकैप इंडेक्स करीब 2% नीचे रहा। निफ्टी में अब भी कोई ब्रेकडाउन नहीं है। लेकिन ये गिरावट नतीजों और तिमाही अपडेट्स से आई है। अगर नतीजे नहीं सुधरे तो गिरावट और बढ़ सकती है। आज HCL टेक के Q1 नतीजे आएंगे। लेकिन नतीजों के हिसाब से हफ्ते का दूसरा हाफ काफी बड़ा है। निफ्टी अब रेंज के काफी नीचे ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को भी 25,325 के रिजेक्शन पर बड़ा ट्रेंड डे मिला। आज की शुरुआत शुक्रवार के निचले स्तर के नीचे होने के चांस हैं। FIIs ने कैश और फ्यूचर्स दोनों में बड़ी बिकवाली की है। 25,050 के नीचे मार्केट का ट्रेंड खराब हो सकता है।

आज के संकेत

सबसे अहम घरेलू इकोनॉमी से जुड़े नतीजे होंगे। एक्सिस बैंक, एंजेल वन, पॉलीकैब और इंडियन होटल्स जैसी कंपनियों पर रहेगी खास नजर है। ग्लोबल मार्केट अब उतना असर नहीं डाल रहा। सिर्फ ट्रेड डील को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन अभी भी है। ब्रेंट क्रूड थोड़ा महंगा हुआ है। अब बाजार की कमान कॉरपोरेट नतीजों के हाथ में है।

कहां तक गिर सकते हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें