Market Trend:मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, 24 अगस्त को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 24300 के आसपास दिख रहा है। ग्लोबल संकेत काफी हद तक ठीक-ठाक हैं । शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए,जबकि एशियाई बाजारो में मिला-जुला एक्शन दिख रहा है। ईरान पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई है,हालांकि ब्रेंट क्रूड अभी भी 93 डॉलर के आसपास बना हुआ है। बाजार के लिए भू-राजनीतिक जोखिम बने हुए हैं। निवेशकोम की नजर इस हफ्ते के आखिर में आने वाले Nvidia के नतीजों और Fed चेयर केविन वॉर्श के जैक्सन होल भाषण पर रहेगी।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि नियर टर्म में निफ्टी के 24200-24600 की रेंज में रहने की संभावना है। मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर होते अर्निंग ग्रोथ जैसे कारण बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं। लेकिन निफ्टी के 24600 के स्तर को पार करने की संभावना कम है, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे में,किसी भी तेजी के दौरान ऊपरी स्तरों पर बिकवाली बढ़ सकती है।
निवेशकों को निफ्टी शेयरों के अलावा छोटे-मझोले शेयरों पर भी नजर रखनी चाहिए,जहां काफी हलचल हो रही है। जो कंपनियां अच्छे नतीजे और आगे के लिए अच्छी गाइडेंस दे रही हैं,निवेशक (चाहे वे रिटेल हों या इंस्टीट्यूशनल) उन्हें ऊंचे भाव पर भी खरीद रहे हैं। चूंकि स्मॉल और मिडकैप स्पेस में ज्यादातर शेयरों में बहुत ज्यादा फ़्लोटिंग स्टॉक नहीं हैं,इसलिए इनमें तेजी भी ज़बरदस्त है। CDMO, हेल्थकेयर,प्रिसिजन इंजीनियरिंग और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालाँकि,निवेशकों को किसी भी भाव पर जल्दबाज़ी में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें कि वैल्यूएशन मायने रखता है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24281-24331 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24378-24419/466 पर है। इसके लिए पहला बेस 24219-24181 पर और बड़ा बेस 24113-24089/24040 पर है। ग्लोबल संकेत अच्छे हैं। लेकिन 10-ईयर यील्ड को लेकर चिंता है। IT सेक्टर के लिए संकेत खराब हैं। कच्चा तेल ऊपर है और FIIs की कैश मार्केट में बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग हुई है। नेट शॉर्ट करीब 2.09 लाख पर रहे हैं। 24,300–24,500 पर कॉल राइटिंग हुई है। यह ऊपर की तरफ मजबूत रेजिस्टेंस है। 24,281–24,331 निफ्टी के लिए मुश्किल रजिस्टेंस है। 24,281–24,331 के ऊपर टिकने पर निफ्टी रजिस्टेंस-2 की ओर बढ़ सकता है। 24,219–24,181 मजबूत सपोर्ट है। यह गिरावट में खरीदारी के लिए अहम है। फिलहाल निफ्टी रेंजवाउंड दिख रहा है। बेस-1 टूटने पर बेस-2 जोन की ओर जाने का रिस्क है।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57868-58037 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58189-58278/361 पर है। इसके लिए पहला बेस 57566-57410 पर और बड़ा बेस 57271-57161 पर है। निफ्टी बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा है लेकिन अभी भी बड़ा रिस्क है। 58,000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग हुई है,हालांकि कुछ शॉर्ट कवरिंग भी दिखी है। पहली बड़ी रुकावट रजिस्टेंस-1 जोन में है। 58,037 के ऊपर टिकने पर रजिस्टेंस-2 की ओर बढ़ने की तैयारी होगी। 57,566–57,410 के आसपास मजबूत सपोर्ट है। एवरेज और पुट राइटर्स को देखते हुए गिरावट में खरीदारी बेहतर रणनीति होगी। बेस-1 पर Buy on Dips ज्यादा बेहतर ट्रेड रहेगा। बेस-1 टूटने पर कमजोरी बढ़ेगी। इसके बाद बेस-2 तक टेस्ट संभव है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी KFINTECH में 969 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1000 रुपए के टारगेट के लिए और NATIONAL ALUMINIUM में 389 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 405 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।