Get App

Market Trend: शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 24200-24600 की रेंज में रहने की संभावना, इन शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market Trend:जियोजित इन्वेस्टमेंट्स चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि नियर टर्म में निफ्टी के 24200-24600 की रेंज में रहने की संभावना है। मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर होते अर्निंग ग्रोथ जैसे कारण बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं। लेकिन निफ्टी के 24600 के स्तर को पार करने की संभावना कम है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 10:06 AM
Market Trend: शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 24200-24600 की रेंज में रहने की संभावना, इन शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई
Bank Nifty Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57868-58037 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58189-58278/361 पर है। इसके लिए पहला बेस 57566-57410 पर और बड़ा बेस 57271-57161 पर है

Market Trend:मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, 24 अगस्त को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 24300 के आसपास दिख रहा है। ग्लोबल संकेत काफी हद तक ठीक-ठाक हैं । शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए,जबकि एशियाई बाजारो में मिला-जुला एक्शन दिख रहा है। ईरान पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई है,हालांकि ब्रेंट क्रूड अभी भी 93 डॉलर के आसपास बना हुआ है। बाजार के लिए भू-राजनीतिक जोखिम बने हुए हैं। निवेशकोम की नजर इस हफ्ते के आखिर में आने वाले Nvidia के नतीजों और Fed चेयर केविन वॉर्श के जैक्सन होल भाषण पर रहेगी।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि नियर टर्म में निफ्टी के 24200-24600 की रेंज में रहने की संभावना है। मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर होते अर्निंग ग्रोथ जैसे कारण बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं। लेकिन निफ्टी के 24600 के स्तर को पार करने की संभावना कम है, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे में,किसी भी तेजी के दौरान ऊपरी स्तरों पर बिकवाली बढ़ सकती है।

निवेशकों को निफ्टी शेयरों के अलावा छोटे-मझोले शेयरों पर भी नजर रखनी चाहिए,जहां काफी हलचल हो रही है। जो कंपनियां अच्छे नतीजे और आगे के लिए अच्छी गाइडेंस दे रही हैं,निवेशक (चाहे वे रिटेल हों या इंस्टीट्यूशनल) उन्हें ऊंचे भाव पर भी खरीद रहे हैं। चूंकि स्मॉल और मिडकैप स्पेस में ज्यादातर शेयरों में बहुत ज्यादा फ़्लोटिंग स्टॉक नहीं हैं,इसलिए इनमें तेजी भी ज़बरदस्त है। CDMO, हेल्थकेयर,प्रिसिजन इंजीनियरिंग और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालाँकि,निवेशकों को किसी भी भाव पर जल्दबाज़ी में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें कि वैल्यूएशन मायने रखता है।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें