Market Trend: अगले हफ्ते निफ्टी में देखने को मिल सकती है पुलबैक रैली, बैंक निफ्टी जारी रखेगा निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन
Market Trend : SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के मुताबिक 22,150-22,100 के सपोर्ट जोन के आसपास होने वाला प्राइस एक्शन निफ्टी की अगली चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। बैंक निफ्टी के लिए 54,000–53,700 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। ₹2,430–2,559 की रेंज के ऊपर जाने से मैनकाइंड फार्मा में तेजा का नया दौर शुरू हो सकता है
Market Trend :सुदीप शाह ने कहा कि लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद होने के बावजूद,बैंक निफ़्टी ने पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करते हुए मजबूती के संकेत दिए हैं
Market Trend : बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मंदड़ियों के पक्ष में है लेकिन 'ओवरसोल्ड' पोजीशन से संकेत मिलता है कि अगले हफ्ते निफ्टी में 22,000 के नीचे बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। इसके बजाय इसमें शॉर्ट टर्म के लिए ठहराव,कंसोलिडेशन या पुलबैक देखने को मिल सकता है। 22,150-22,100 के सपोर्ट जोन के आसपास होने वाला प्राइस एक्शन निफ्टी की अगली चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
बैंक निफ्टी के लिए 54,000–53,700 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। जब तक बैंक निफ्टी इस सपोर्ट बैंड के ऊपर बना हुआ है,तब तक पुलबैक की संभावना बनी रहेगी। ऊपर की तरफ,इसके लिए 55,000–55,200 का जोन सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम करेगा। ये बातें मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट सुदीप शाह ने कही हैं।
निफ्टी व्यू
सुदीप शाह ने कहा कि मौजूदा मंदी के रुझान के बावजूद,अगले हफ्ते में निफ्टी के 22,000 के स्तर से नीचे जाने की संभावना कम लग रही है। इस इंडेक्स में 2026 में पहले ही लगभग 14 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आ चुकी है और लगातार आठ हफ़्तों से इसमें गिरावट का दौर जारी रहा, जिससे यह और नीचे चला गया।
तकनीकी तौर पर 22,150-22,100 का दायरा निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट जोन बना हुआ है। इसके अलावा,मौजूदा प्राइस और 20-डे EMA के बीच का अंतर 4 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। जबकि डेली RSI 'ओवरसोल्ड ज़ोन' के करीब पहुंच गया है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि ऐसी स्थितियों में अक्सर ब्रॉडर ट्रेंड के दोबारा शुरू होने से पहले या तो पुलबैक रैली आती है या फिर कंसोलिडेशन का दौर देखने को मिलता है।
इसके बावजूद,बाजार का मीडियम टर्म स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है क्योंकि निफ़्टी अपने 200-वीक SMA से नीचे आ गया है,जबकि FII की लगातार बिकवाली और ग्लोबल अनिश्चितताओं का असर मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ रहा है। इसलिए,अगर निफ्टी 22,100 के लेवल से नीचे जाता है और वहां बना रहता है तो इसके 22,000 के लेवल और उससे भी नीचे जाने की संभावना बन सकती है।
कुल मिलाकर कहें तो हालांकि ओवरऑल ट्रेंड मंदी वाला है,लेकिन 'ओवरसोल्ड' हालात बताते हैं कि अगले हफ़्ते निफ़्टी के 22,000 से नीचे गिरने के बजाय, इसमें शॉर्ट-टर्म ठहराव, कंसोलिडेशन या पुलबैक देखने की संभावना ज़्यादा है। अगली चाल किस दिशा में होगी, यह तय करने में 22,150-22,100 के सपोर्ट जोन के आसपास होने वाला प्राइस एक्शन बहुत अहम होगा।
बैंक निफ्टी व्यू
सुदीप शाह ने कहा कि लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद होने के बावजूद,बैंक निफ़्टी ने पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करते हुए मजबूती के संकेत दिए हैं। इसके अलावा,बैंक निफ़्टी-टू-निफ़्टी रेश्यो चार्ट में कंसोलिडेशन ब्रेकआउट देखा गया है, जो बैंकिंग सेक्टर में रिलेटिव स्ट्रेंथ के बढ़ने का संकेत है।
टेक्निकल नज़रिए से 54,000–53,700 का जोन इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। जब तक बैंक निफ़्टी इस सपोर्ट बैंड के ऊपर बना रहता है तब तक पुलबैक की संभावना बनी रहेगी। ऊपर की तरफ, 55,000–55,200 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। अगर यह लगातार 55,200 के ऊपर बना रहता है तो 56,000 और उसके बाद 56,500 की तरफ मज़बूत रिकवरी आ सकती है।
हालांकि 100-वीक EMA के टूटने के बाद से ओवरऑल ट्रेंड सावधानी भरा रहा है। लेकिन रिलेटिव स्ट्रेंथ में हालिया सुधार से पता चलता है कि बैंक निफ़्टी 54,000–53,700 के सपोर्ट जोन को बचाने के लिए अच्छी स्थिति में है और निकट भविष्य में निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन जारी रख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।