Market Trend : बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। निफ्टी आज 24,000 पर खुला। सेंसेक्स में भी सुस्ती दिख रही है। फिलहाल 9.30 बजे के आसपास निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 24,030.10 पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 22 अंक यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 76,480 के आसपास कारोबार कर रहा है। मई सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 4900 करोड़ रुपये की खरीदारी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों में हल्का दबाव है। डाओ फ्यूचर्स में जोरदार तेजी आई है।
