Market Trend : जून सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 30 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 23900 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। मिडकैप में भी नरमी है। वहीं INDIA VIX 2% से ज्यादा चढ़कर 14 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24096-24136 (100DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24188-24213/24261 पर है। इसके लिए पहला बेस 23888-23916(10DEMA) पर और बड़ा बेस 23817-23841(50/20DEMA) पर है।
कल कहे के मुताबिक ही निफ्टी तय रेंज में रहा। रजिस्टेंस-1 (24141) से बेस-1 (23961-23910) के बीच रहा। दिन के आखिर में निचले स्तर पर बंद हुआ। FIIs की कैश,निफ्टी और बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में भी बिकवाली रही। FIIs का नेट शॉर्ट बढ़कर 2.34 लाख पर रहे। FIIs ने भारी कॉल शॉर्ट बढ़ाए।
क्रूड हल्का चढ़ा,लेकिन अभी भी कंफर्टेबल स्तर पर बना हुआ है। US बाजारों से मजबूत संकेत हैं। एक्सपायरी से पहले 67% रोलओवर देखने को मिला है। 24000-24100-24200 पर कॉल राइटर्स की मजबूत पकड़ है। 23900(10DEMA) पर कम पुट है। फिर 23800 (20 DEMA + 50 DEMA) पर पुट है। निफ्टी में शुरुआती कारोबार 24096-24136 और 23916-23888 के बीच रह सकता है। पहले इसी रेंज पर नजर रखें, यह रेंज ऑप्शन राइटर्स की पकड़ में है। इस रेंज के टूटते ही तेज चाल की संभावना है। 23888 के नीचे 23817 तक फिसलने का खतरा है। 24136 के ऊपर 24188-24213 तक तेजी संभव है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58046-58178 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58392-58641/58813 पर है। इसके लिए पहला बेस 57418 (10DEMA)-57605 पर और बड़ा बेस 57089-57231 पर है। कल बैंक निफ्टी में कमजोरी दिखी। बेस-1 के नीचे फिसलने की नौबत आई। 58000 पर कॉल राइटर्स की मजबूत पकड़ है। इसी स्तर पर पुट राइटर्स भी सक्रिय हैं। जून सीरीज में बैंक निफ्टी सबसे मजबूत इंडेक्स रहा, अब हल्का कंसोलिडेशन संभव है।
इंडेक्स में 10 DEMA के ऊपर कारोबार बरकरार है। इसलिए बेस-1 तक गिरावट में खरीदारी की रणनीति होगी। 58000/रजिस्टेंस-1 पर थोड़ी रुकावट है। इसके ऊपर 58392-58641 तक तेजी की गुंजाइश है। कच्चे तेल में तेज उछाल ही बड़ा जोखिम होगा। जियोपोलिटिकल तनाव बढ़ा तो 10DEMA टूट सकता है। बेस-1 टूटते ही बेस-2 की ओर फिसलने का खतरा बनेगा।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी LUPIN में 2405 रुपए के आसपास, 2376 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 2376 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, DLF में इनकी 614 रुपए के आसपास,622 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 600 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।