Market Trend : जून सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 30 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 23900 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। मिडकैप में भी नरमी है। वहीं INDIA VIX 2% से ज्यादा चढ़कर 14 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24096-24136 (100DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24188-24213/24261 पर है। इसके लिए पहला बेस 23888-23916(10DEMA) पर और बड़ा बेस 23817-23841(50/20DEMA) पर है।
