Stock market : 14 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मज़बूत ग्लोबल संकेतों के दम पर बढ़त के साथ खुले,लेकिन यह बढ़त कायम नहीं रह पाई। फिलहाल बाजार लाल निशान में चला गया है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 121.39 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,205.66 पर और निफ्टी 31.03 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,196.05 पर दिख रहा है। लगभग 1262 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। 2261 शेयरों में गिरावट दिख रही है। वहीं, 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।