Get App

Market Trend : सेंसेक्स 670 अंक टूटा, निफ्टी 23250 के नीचे फिसला, जानें कमजोर बाजार में भी कहां हो सकती है कमाई

Market Trend : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार ने कहा कि ब्रेंट क्रूड की कीमत का $102 के पार जाना और US 10 ईयर बॉन्ड यील्ड का बढ़कर 5.11% हो जाना आज मार्केट पर दबाव डालेगा। जब तक ये दो ग्लोबल चुनौतियां बनी रहेंगी, मार्केट में तेजी से रिकवरी की संभावना कम ही दिखती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 10:19 AM
Market Trend : सेंसेक्स 670 अंक टूटा, निफ्टी 23250 के नीचे फिसला, जानें कमजोर बाजार में भी कहां हो सकती है कमाई
Market Trend : US-ईरान विवाद को लेकर फिर से बनी अनिश्चितता ने जोखिम लेने से बचने की प्रवृत्ति को और बढ़ा दिया है। साथ ही,बाजार आज होने वाली ट्रंप-शी की बैठक पर भी बारीकी से नजर रखेगा

Market Trend : कमज़ोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 23250 के नीचे आ गया गै। सुबह 9:55 बजे,सेंसेक्स 617.62 अंक या 0.83% गिरकर 74,210.63 पर और निफ्टी 208.15 अंक या 0.89% गिरकर 23,238.65 पर कारोबार कर रहा था। मीडिया और फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। प्राइवेट बैंक,मेटल,इंफ्रा और रियल्टी सेक्टर में 0.5-1% की गिरावट देखने को मिल रही थी। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1% और 0.7% की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार ने कहा कि ब्रेंट क्रूड की कीमत का $102 के पार जाना और US 10 ईयर बॉन्ड यील्ड का बढ़कर 5.11% हो जाना आज मार्केट पर दबाव डालेगा। जब तक ये दो ग्लोबल चुनौतियां बनी रहेंगी, मार्केट में तेजी से रिकवरी की संभावना कम ही दिखती है। हाल के मार्केट ट्रेंड में मिड-कैप और स्मॉल-कैप पर लगातार फोकस रहा है। इन सेगमेंट में वैल्यूएशन महंगा होने के बावजूद ग्रोथ स्टॉक्स में लगातार खरीदारी हो रही है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भारी घरेलू लिक्विडिटी का आना ही इस सेगमेंट के मज़बूत बने रहने का मुख्य कारण है। वहीं,सही वैल्यूएशन के बावजूद लार्जकैप स्टॉक्स सुस्त पड़े हैं। यह ट्रेंड बदलेगा,लेकिन इसका समय क्रूड की कीमत और बॉन्ड यील्ड के ट्रेंड पर निर्भर करेगा।

आज मार्केट का फोकस NSE की लिस्टिंग पर होगा। इसलिए,बाकी सभी चीज़ें पीछे छूट जाएंगी। अगर आज की ट्रेडिंग में NSE का स्टॉक सही कीमत पर मिलता है,तो लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए अपने पोर्टफोलियो में एक ब्लू-चिप स्टॉक शामिल करने का यह एक अच्छा मौका होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें