Get App

Market trend: सेंसेक्स-निफ्टी के मामूली बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद, 15 जुलाई को इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Market Mood: विदेशी निवेशकों ने 14 जुलाई को 1614 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थानों ने 1787 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। पिछले कारोबारी सत्र में,पहली तिमाही की कमजोर नतीजों के बीच आईटी शेयरों में गिरावट के बाद इक्विटी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 8:39 AM
Market trend: सेंसेक्स-निफ्टी के मामूली बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद, 15 जुलाई को इन अहम स्तरों पर रहे नजर
Bank Nifty trend: फिर तेजी पकड़ने के लिए बैंक निफ्टी को 57,300-57,370 के रेजिस्टेंस बैंड के ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग देनी होगी। जब तक ऐसा नहीं होता,ऊपर की ओर की चाल सीमित रह सकती है

बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स 15 जुलाई को धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद आज राहत की उम्मीद नजर आ रही है। आज आने वाला कोई भी बाउंस बैक एक फौरी राहत के तौर पर ही काम करेगा क्योंकि ट्रेड टैरिफ से जुड़ी चिंताएं अभी भी सेंटीमेंट पर हावी हैं। पिछले कारोबारी सत्र में,पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते आईटी शेयरों में आई गिरावट की वजह से इक्विटी इंडेक्स हल्के लाल निशान में बंद हुए थे। ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया था।

14 जुलाई को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने 1,614 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की नेट बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,787 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की नेट खरीद की।

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 1.38 फीसदी बढ़कर 11.98 पर पहुंच गया। हालांकि, यह निचले स्तर पर बना हुआ है,जो हल्के कंसोलीडेशन के बावजूद बाजार में कुछ हद तक स्थिरता आने का संकेत देता है।ॉ

निफ्टी पुट-कॉल रेशियो जो बाजार के मूड को दर्शाता है, 14 जुलाई को घटकर 0.72 रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.76 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें