Market trend : इस्लामाबाद की शांति वार्ता फेल होने के बाद US- ईरान में फिर तनातनी बढ़ गई है। अमेरिका ने आज शाम से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी का ऐलान किया है। ईरान ने पलटवार करते हुए कहा है। कि हॉर्मुज पर उसका ही कंट्रोल रहेगा। यहां से गुजरने वाले जहाजों को टोल देना होगा। सैन्य जहाज होर्मुज के पास आए तो सीजफायर टूटेगा। पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में दबाव है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 300 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। वहीं, डाओ फ्यूचर्स 400 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे।
ऐसे में 13 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। US-ईरान वार्ता विफल होने और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पैदा हुई नई भू-राजनीतिक चिंताओं के चलते Nifty 23600 के स्तर से नीचे आ गया है। फिलहाल Sensex 1,569.80 अंक या 2.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,980.45 पर और Nifty 463.70 अंक या 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,586.90 पर दिख रहा है।
निफ्टी पर कोल इंडिया, ONGC और सन फार्मा सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में हैं। जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आइशर मोटर्स, इंटरग्लोब एविएशन और श्री राम फाइनेंस में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24109-24177/24225(50DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24265-24309/24344 पर है। इसके लिए पहला बेस 23896-23935 पर और बड़ा बेस 23751-23833 पर है। शुक्रवार को मजबूत क्लोजिंग के साथ 23921 पार किया, फिर लगभग 24055-24100 (रजिस्टेंस-2) मिला। FIIs की कैश में खरीदारी (ट्रेंड नहीं),इंडेक्स में भारी शॉर्ट कवर किए,नेट शॉर्ट अब 2.06 पर आया। INDIA VIX गिरकर 50DEMA के करीब आया। 24200-500 पर कॉल राइटर्स, 24000-23900-23800 पर पुट बिके। लिक्विडिटी पैटर्न और मजबूती अहम होगी, US-ईरान वार्ता विफल होना आज के लिए निगेटिव होगा।
क्रूड/नतीजों पर नजर रखें, नतीजों से स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन संभव, लेकिन बड़ा असर क्रूड का रहेगा। पोजिशनल लॉन्ग का SLs बेस-2 पर आएगा, बेस-2 टूटने पर नीचे 10/20DEMA-(23515-419) दिखेगा। जब तक बेस-1 बचा है डे ट्रेडर गिरावट में खरीदारी करें, क्लोजिंग बेसिस पर बेस-2 के नीचे लॉन्ग ना करें। अगर रिवर्सल का बढ़िया ट्रेड मिले तो रजिस्टेंस-1 जोन में सौदों को जरूर चेक करें। कल छुट्टी के चलते डाओ फ्यूचर्स में गिरावट से दूसरे हाफ में गिरावट का जोखिम बना रहेगा। ध्यान रखें 23777 के नीचे निफ्टी 10/20DEMA तक जा सकता है इसी के हिसाब से ट्रेड करें।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56044-56267 (50DEMA) और बड़ा रजिस्टेंस 56513-56667 (200DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस- 55367-55571 पर और बड़ा बेस 55050-55210 पर है। शुक्रवार को अच्छा किया,निफ्टी IT और TCS की कमजोरी की भरपाई की। शुक्रवार की मजबूती के बाद 56000 पर कॉल राइटर्स,फिर 56500 पर जमे। 55500 और 55000 पर पुट राइटर्स जमे।
ब्रेंट पर नजर रहे,सरकारी बैंकों का क्रूड से बड़ा कनेक्शन है, इससे मजबूती पर असर संभव है। मौसम विभाग भी मौसम को लेकर टिप्पणी करेगा,जो कि फाकी अहम होगा। इसलिए क्रूड और रुपए पर नजर रहेगी,जब तक बेस-1 हमारे पास हैं सुरक्षित हैं। लेकिन बेस-2 की ओर गिरावट बढ़ी तो चुनौतियों के लिए तैयार रहना पड़ेगा। जब तक बेस-2 बचा है तब तक गैपडाउन में शॉर्ट करने से बचें। बेस-2 के नीचे निफ्टी बैंक टिका तो 54666-54341 भी दिख सकता है। 55000 से नीचे के पुट राइटर जोन में फिर 20DEMA टेस्ट करेगा, इसी हिसाब से ट्रेड करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।