Get App

Market trend : इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने से बाजार पर फिर बना दबाव, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?

Market trend : पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में दबाव है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 300 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। वहीं, डाओ फ्यूचर्स 400 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 9:46 AM
Market trend : इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने से बाजार पर फिर बना दबाव, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?
Trading plan: ब्रेंट पर नजर रहे,सरकारी बैंकों का क्रूड से बड़ा कनेक्शन है, इससे मजबूती पर असर संभव है। मौसम विभाग भी मौसम को लेकर टिप्पणी करेगा,जो कि फाकी अहम होगा

Market trend : इस्लामाबाद की शांति वार्ता फेल होने के बाद US- ईरान में फिर तनातनी बढ़ गई है। अमेरिका ने आज शाम से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी का ऐलान किया है। ईरान ने पलटवार करते हुए कहा है। कि हॉर्मुज पर उसका ही कंट्रोल रहेगा। यहां से गुजरने वाले जहाजों को टोल देना होगा। सैन्य जहाज होर्मुज के पास आए तो सीजफायर टूटेगा। पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में दबाव है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 300 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। वहीं, डाओ फ्यूचर्स 400 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे।

ऐसे में 13 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। US-ईरान वार्ता विफल होने और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पैदा हुई नई भू-राजनीतिक चिंताओं के चलते Nifty 23600 के स्तर से नीचे आ गया है। फिलहाल Sensex 1,569.80 अंक या 2.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,980.45 पर और Nifty 463.70 अंक या 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,586.90 पर दिख रहा है।

निफ्टी पर कोल इंडिया, ONGC और सन फार्मा सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में हैं। जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आइशर मोटर्स, इंटरग्लोब एविएशन और श्री राम फाइनेंस में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

बाजार में क्या हो रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें