Market trend: इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बढ़त के साथ खुल सकते हैं। इसकी वजह GIFT निफ्टी से मिले मज़बूत संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी है। कच्चे तेल की कीमतों में यह नरमी तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ परमाणु समझौता होने की "बहुत अच्छी संभावना"है। शुरुआती कारोबार में GIFT Nifty 23,652 पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 34.50 अंकों या 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। यह घरेलू इक्विटी बाजारों के लिए एक सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। ईरान पर ट्रंप की टिप्पणियों के बाद ब्रेंट क्रूड वायदा 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 109.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
आज इंडेक्स में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी को लिए पहला रजिस्टेंस 23710-23766 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23810-23859-23880 पर है। इसके लिए पहला बेस 23450-23533 पर और बड़ा बेस 23260/23350-23410 पर है। कल नीचे 23350 का लक्ष्य छूने के बाद बड़ा रिवर्सल आया,नए ट्रिगर्स से शॉर्ट पर दबाव दिखा। FIIs टैक्सेशन राहत की उम्मीदों के चलते FIIs का ट्रेड पैटर्न 2 दिनों में एक जैसा रहा।
आज एक्सपायरी का दिन है। कल FIIs की कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में खरीदारी की। FIIs की ओर से शॉर्ट कवर किए गए और पुट राइटिंग भी दिखी। 23800-24000 पर कॉल राइटर्स हैं,23500-23400 पर पुट राइटिंग हुई है। यहां FIIs की भी पुट राइटिंग हुई है। शुरू में ट्रेड रेंज 23500-23800 के बीच संभव है,टेक्निकल तौर पर बेस-1 के पास “BUY ON DIPS” की राय होगी।
ऊपर की ओर 23731 पहला थ्रेसहोल्ड होगा। बाद में 10DEMA और बड़ा कॉल राइटर्स जोन 23766-23810 है। 23810 के ऊपर ही एक्सपायरी जोन से बड़ा ब्रेकआउट संभव है। 23810 पार होने पर शॉर्ट कवरिंग में 23859-23880 यानी 20DEMA तक तेजी संभव है। कमजोरी के लिए 23450-23410 के नीचे निर्णायक ब्रेकडाउन जरूरी होगा।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53933-54211/54300 (10 DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 54429-54577 पर होगा। इसके लिए पहला बेस 53010-53209 पर और बड़ा बेस 52609/52721-52833 पर होगा। अब भी दबाव है। निफ्टी को IT ने संभाल रहा है,लेकिन PSU बैंक कमजोरी की वजह बने हैं। SBI समेत ज्यादातर PSU बैंकों में शॉर्ट पोजिशन बनी है। 54000-54200 अब भी सबसे बड़ा कॉल राइरटर्स का जोन है। 54300 पर 10DEMA है। 53500 और 53000 पर पुट शॉर्ट किए गए हैं।
टेक्निकली 53933-54211 के नीचे बैंक निफ्टी में खरीदारी का भरोसा नहीं है। 54211 के ऊपर ही रिवर्सल और शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद बनेगी। ऊपर की ओर 54429-54577 टारगेट संभव है। रजिस्टेंस-1 के नीचे कमजोरी बनी रहेगी। कमजोरी में नीचे की ओर गिरावट में बेस-1 दिख सकता है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी POLICYBZR में 1748 रुपए के आसपास, 1730 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1787 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, TATACONSU में इनकी 1228 रुपए के आसपास, 1209 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1273 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।