Get App

Market trend: कच्चे तेल में नरमी के साथ बाजार के लिए अच्छे संकेत, जानिए आज के लिए कमाई की रणनीति

Market trend: GIFT Nifty, Sensex और Nifty के लिए पॉज़िटिव शुरुआत के संकेत दे रहा है। ट्रंप की तरफ से ईरान पर आए बयान के बाद तेल की कीमतें नरम पड़ीं हैं। इससे बाजार को राहत मिल सकती है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले हमले को रोक दिया है,ताकि उस समझौते पर बातचीत हो सके जिसका मकसद इस संघर्ष को खत्म करना है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 19, 2026 पर 8:58 AM
Market trend: कच्चे तेल में नरमी के साथ बाजार के लिए अच्छे संकेत, जानिए आज के लिए कमाई की रणनीति
Bank Nifty Trend : बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53933-54211/54300 (10 DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 54429-54577 पर होगा। इसके लिए पहला बेस 53010-53209 पर और बड़ा बेस 52609/52721-52833 पर होगा

Market trend: इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बढ़त के साथ खुल सकते हैं। इसकी वजह GIFT निफ्टी से मिले मज़बूत संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी है। कच्चे तेल की कीमतों में यह नरमी तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ परमाणु समझौता होने की "बहुत अच्छी संभावना"है। शुरुआती कारोबार में GIFT Nifty 23,652 पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 34.50 अंकों या 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। यह घरेलू इक्विटी बाजारों के लिए एक सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। ईरान पर ट्रंप की टिप्पणियों के बाद ब्रेंट क्रूड वायदा 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 109.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

आज इंडेक्स में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी को लिए पहला रजिस्टेंस 23710-23766 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23810-23859-23880 पर है। इसके लिए पहला बेस 23450-23533 पर और बड़ा बेस 23260/23350-23410 पर है। कल नीचे 23350 का लक्ष्य छूने के बाद बड़ा रिवर्सल आया,नए ट्रिगर्स से शॉर्ट पर दबाव दिखा। FIIs टैक्सेशन राहत की उम्मीदों के चलते FIIs का ट्रेड पैटर्न 2 दिनों में एक जैसा रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें