Market trend : बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Stock market today : बाज़ार हरे निशान में खुले थे, लेकिन जल्दी ही इसने अपनी बढ़त गंवा दी। इससे पिछले सेशन में निफ्टी के 26,000 के निशान से नीचे गिरने के बाद से बनी सावधानी बरतने की भावना और मज़बूत हुई है

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
Stock market :मार्केट स्ट्रैटेजी के नज़रिए से टेक्निकल एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी अपने अहम शॉर्ट-टर्म सपोर्ट से नीचे चला गया है। बाजार में नियर-टर्म में सतर्कता देखने को मिल सकती

Stock market today : बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्के दबाव के साथ 25850 के आसपास फ्लैट कारोबार कर रहा है। ICICI BANK, HDFC BANK, NTPC और अदानी पोर्ट ने बाजार पर दबाव बनाया है। आज बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली कायम है। PSU बैंक, ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

IT शेयरों में भी खरीदारी लौटी है। HCL टेक और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। साथ ही चुनिंदा मेटल भी चमके हैं। लेकिन रियल्टी में सबसे ज्यादा कमजोरी है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।


इस बीच वोडाफोन आइडिया को अगले 10 साल के लिए सरकार से लाइफलाइन मिली है। कंपनी को AGR बकाया चुकाने से बड़ी राहत मिली है। पहले 6 साल तक सालाना अधिकतम 124 करोड़ चुकाने होंगे, अगले चार साल 100 करोड़ का पेमेंट करना होगा। इस खबर से ये शेयर करीब 5 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है।

थोड़ी देर में इलेक्ट्रिसिटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (Electricity Appellate Tribunal) IEX के मामले में सुनवाई शुरू करेगा। मार्केट कपलिंग मामले में कोर्ट के एक्शन से पहले शेयर 6 फीसजी उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल है।

BHEL share price : कल की बिकवाली के बाद आज शुरुआती कारोबार में BHEL के शेयर 3% से ज़्यादा भागे, नए ऑर्डर ने भरा जोश

मार्केट पर टेक्निकल व्यू

मार्केट स्ट्रैटेजी के नज़रिए से टेक्निकल एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी अपने अहम शॉर्ट-टर्म सपोर्ट से नीचे चला गया है। बाजार में नियर-टर्म में सतर्कता देखने को मिल सकती। निफ्टी के लिए 25,800-25,700 का ज़ोन अब एक अहम सपोर्ट बैंड बन गया है। इस लेवल से ऊपर टिके रहने पर बाजार में स्थिरता आ सकती है या फिर एक टेक्निकल रिबाउंड भी हो सकता है। ऊपर की तरफ, 26,000-26,050 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस बन गया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इन लेवल से ऊपर जाने पर ही बाजार पर बना मौजूदा दबाव कम होगा।

इंस्टीट्यूशनल फ्लो एक ओवरहैंग बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 8 जनवरी को लगभग 3,367 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। उनकी बिकवाली लगातार चौथे सेशन में भी जारी रही, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 3,701 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी करके बाजार को सपोर्ट दिया।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।