Market trend : अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर सस्पेंस बढ़ने से बाजार भी सहम गया है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कल सोमवार 20 मार्च को बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। सेंसेक्स,निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 11 प्वाइंट चढ़कर 24,365 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 27 प्वाइंट चढ़कर 78,520 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 17 प्वाइंट चढ़कर 56,582 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। कैपिटल मार्केट,IT और रियल्टी शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। अब सवाल ये है कि आज बाजार कैसा रह सकता है और कहां हो सकती है कमाई। इन सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं manasjaiswal.com के टेक्निकल एनालिस्ट मानस जायसवाल।
