Top Stock picks : बाजार आज दायरे में ही घूमता दिखा है। लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक अपॉर्चुनिटीज़ काफी नजर आई हैं। ऐसे में बाजार में लंबे नजरिए से कहां दांव लगाएं इस पर बात करते हुए nooreshtech.co.in के नूरेश मेरानी ने कहा कि इस समय दो जगह पर स्टॉक स्पेसिफिक अपॉर्चुनिटीज़ दिख रही हैं। इसमें से सबसे पहली बाय कॉल है पॉलिसी बाजार में जहां पर एक शॉर्ट टर्म रेंज बनी थी। लोअर एंड पर इसमें 1530-1550 रुपए का ब्रेकआउट हो गया और लास्ट दो दिन से यह शेयर इसी रेंज पर क्लोज भी हो रहा है। अब इस स्टॉक में यहां से एक नई तेजी आ सकती है जो इसके 1700-1750 की ओर ले जा सकती है। इस स्टॉक में खरीदारों को 1550 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह होगी।
पावर ग्रिड में बनेगा पैसा
दूसरा बाय कॉल रहेगा पावर ग्रिड में। इस स्टॉक ने लगातार रिलेटिव आउट परफॉर्मेंस दिखाया है। आज सभी इंडेक्सों और पावर स्टॉक्स में मोमेंटम भी स्ट्रांग है। इस स्टॉक ने अभी भी एक शॉर्ट टर्म फ्लैग ब्रेकआउट दिया हुआ है। इस स्टॉक में 315 रुपए का स्टॉप लॉस होगा और 335 का टारगेट होगा।
बताते चलें कि पावर स्टॉक्स में गर्मियों के मौसम में मज़बूत मांग की उम्मीद में तेजी आई है। आजस वायदा के टॉप 5 गेनर्स में से 4 पावर सेक्टर के शेयर रहे हैं। अदानी एनर्जी करीब 6 फीसदी उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथी ही अच्छे बिजनेस अपडेट से BHEL 4% दौड़ा है। CG POWER, TORRENT POWER, ABB, HITACHI भी 3-4 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार होता दिखा है।
ब्रोकरेज फर्म Axis Securities के अनुसार, Q4FY26 में भारत की बिजली की मांग 425 BU तक पहुंच गई है,जो पिछले साल की तुलना में 1.9% और पिछली तिमाही की तुलना में 8% ज़्यादा है। सीजन से पहले ही बढ़ी गर्मी के कारण जनवरी में बिजली की अधिकतम मांग 245 GW तक पहुंच गई थी। उम्मीद है कि 2026 में मॉनसून कमज़ोर रहेगा,जिससे बिजली की मांग ज़्यादा बनी रहेगी। मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसियां Skymet और India Meteorological Department (IMD) का मानना है कि El Nino प्रभाव के कारण 2026 में भारत में पिछले कई सालों में सबसे सूखा मॉनसून देखने को मिल सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक में 1450 रुपए का टारगेट मुमकिन
आईसीआईसीआई बैंक पर बात करते हुए नूरेश मेरानी ने कहा कि ICICI बैंक पर भी उनका नजरिया पॉजिटिव है। अगर हम पूरे बैंकिंग सेक्टर में देखें तो ICICI और Axis ही ऐसे शेयर हैं जो करंट रिकवरी में और दूसरे नजरिए से भी लॉन्ग टर्म पर पर मजबूत रिलेटिव स्ट्रेंथ दिखा रहे हैं। ICICI में शॉर्ट टर्म में एक 1450 रुपए तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि बैंकिंग शेयरों में आज मजबूत तेजी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स आज सुबह के कारोबार में 0.8 प्रतिशत बढ़कर 57,036 पर पहुंच गया। इसने ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया। PSU बैंकों में मज़बूत तेज़ी रही। इसके चलते निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1.8 प्रतिशत से ज़्यादा ऊपर चला गया। प्राइवेट बैंकों में बढ़त थोड़ी धीमी रही। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में लगभग 0.4 प्रतिशत की बढ़त दिखी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।