Stock market : आज की तेजी को छोड़ दें तो बाजार का मूड काफी बिगड़ा हुआ है। लगातार 6 हफ्तों से बाजार दबाव में है। पिछले 5 साल में इस तरह के लगातार दबाव का सिलसिला नहीं देखने को मिला है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान ने कहा कि आंकड़ों का खेल बड़ा गजब का होता है। बाजार में लगातार 6 हफ्तों से गिरावट तो दिख रही है। लेकिन इस गिरावट की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं हैं। इस समय नतीजों का मौसम एक दम अंतिम दौर में हैं। नतीजों का मौसम खतम होने पर बाजार की दिशा साफ हो सकती है। दूसरी तिमाही से स्थितियां सुधरती दिख सकती है। Q3 और Q4 तिमाही अच्छी हो सकती हैं। इन तिमाहियों के नतीजों में ब्याज दरों में कटौती का असर दिखने लगेगा। कंपनियां डिमांड सुधरने की बात भी कह रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ का भूत हमें डराता तो रहेगा लेकिन ये बहुत मायने नहीं रखेगा क्योंकि हमारे यहां लिस्टेड स्पेस में जितनी भी कंपनियां हैं उसमें से अमेरिका पर निर्भर कंपनियों की संख्या बहुत कम है। यूएस डिपेंडेंट जेएलआर को देखें तो नेगेटिव न्यूज़ के बाद भी ये शेयर 2.5 फीसदी भागा है। इससे संकेत मिलता है मार्केट काफी मैच्योर हो चुका है। इस तरह का शोरगुल होता रहेगा लेकिन एक्चुअल बिनेस चलता रहेगा।
प्रकाश दीवान का कहना है कि इस समय बाजार में पैसे लगाने का बहुत अच्छा मौका है। लेकिन आपको चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही फोकस करना होगा। इसके अलावा लंबी अवधि के नजरिए से ही निवेश करें।
आईसीआईसीआई बैंक पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि बैंक की 50000 रुपए मिनिमम डिपॉजिट की लिमिट स्थाई नहीं है। ये लिमिट बाद में बदल भी सकती है। दूसरी तरफ पुराने एकाउंट्स पर अभी तक तो कोई शिकवा नहीं आया है। बैंक के नए नियम नए एकाउंट्स पर ही लागू होंगे। मिनिमम एवरेज बैलेंस का फैसला बैंक के लिए पॉजिटिव होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।